फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Legendary Filmmaker Singeetham Srinivasa Rao Dies In Chennai | Tributes

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगीतम श्रीनिवास राव का जन्म गुडूर में हुआ था, जो उस समय मद्रास प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। वर्तमान में गुडूर आंध्र प्रदेश में स्थित है।
 - Dainik Bhaskarसिंगीतम श्रीनिवास राव का जन्म गुडूर में हुआ था, जो उस समय मद्रास प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। वर्तमान में गुडूर आंध्र प्रदेश में स्थित है।

दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हुआ।

उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिंगीतम ने ‘पुष्पक विमान’ और ‘आदित्य 369’ समेत तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले।

94 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ निर्देशित की थी। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी।

तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कमल हासन, जूनियर NTR, श्रुति हासन, नाग अश्विन, महेश बाबू ने उनके निधन पर दुख जताया।

सिंगीतम श्रीनिवास राव को 5 नंदी अवॉर्ड, 3 कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ भी मिले। साल 2011 में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया।सिंगीतम श्रीनिवास राव को 5 नंदी अवॉर्ड, 3 कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ भी मिले। साल 2011 में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया।

सिंगीतम श्रीनिवास राव का करियर

सिंगीतम श्रीनिवास राव ने फिल्मी करियर की शुरुआत दिग्गज डायरेक्टर के.वी. रेड्डी के असिस्टेंट के तौर पर की। उन्होंने ‘मायाबाजार’ और ‘जगदेक वीरुनी कथा’ जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1972 में तेलुगु फिल्म ‘नीति-निजायती’ से डायरेक्शन की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘दिक्कत्र पार्वती’, ‘मयूरी’, ‘पुष्पक विमान’, ‘आदित्य 369’, ‘भैरव द्वीपम’, ‘मगलिर मत्तुम’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ शामिल हैं।

कमल हासन के साथ खास साझेदारी

सिंगीतम और कमल हासन ने कई चर्चित फिल्मों में साथ काम किया। इनमें ‘पुष्पक विमान’, ‘अपूर्व सगोदरगल’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ शामिल हैं।

हिंदी सिनेमा में भी किया काम

सिंगीतम ने हिंदी और हिंदी समेत कई भाषाओं में बनी फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें ‘त्रिलोक सुंदरी’ (1982), फूल’ (1993), ‘लिटिल जॉन’ (2001), ‘मुंबई एक्सप्रेस’ (2005) और एनिमेशन फिल्म ‘घटोत्कच’ (2008) शामिल हैं।

‘पुष्पक विमान’ कई भाषाओं में रिलीज हुई थी

‘पुष्पक विमान’ 27 नवंबर 1987 को रिलीज हुई थी। अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से रिलीज किया गया था। कर्नाटक में इसका मूल नाम ‘पुष्पक विमान’ था।

आंध्र प्रदेश में इसे ‘पुष्पक विमानम’ नाम से रिलीज किया गया। हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म का नाम ‘पुष्पक’ रखा गया, जिसका अर्थ ‘फूल’ है। तमिलनाडु में इसे ‘पेसुम पडम’ नाम से रिलीज किया गया, जिसका अर्थ ‘बोलती तस्वीर’ है। वहीं केरल में इसे ‘पुष्पकविमानम’ नाम से रिलीज किया गया।

फिल्म ‘पुष्पक विमान’ में कमल हासन ने एक बेरोजगार ग्रेजुएट का किरदार निभाया था।फिल्म ‘पुष्पक विमान’ में कमल हासन ने एक बेरोजगार ग्रेजुएट का किरदार निभाया था।

फिल्म में कोई संवाद नहीं था। इसके बावजूद इसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बेंगलुरु में फिल्म 35 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली।

फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 35वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सिंगीतम को बेस्ट डायरेक्टर और कमल हासन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी मिला।

प्रयोगात्मक फिल्मों से पहचान बनाई

सिंगीतम अलग तरह की कहानियों और प्रयोगों के लिए जाने गए। ‘दिक्कत्र पार्वती’ को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। ‘आदित्य 369’ को तेलुगु सिनेमा की चर्चित साइंस फिक्शन फिल्मों में गिना जाता है, जबकि ‘भैरव द्वीपम’ फैंटेसी शैली की प्रमुख फिल्मों में शामिल रही।

साल 2026 में सिंगीतम ने करीब 10 साल बाद निर्देशन में वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ थी। 94 साल की उम्र तक वह सिनेमा से जुड़े रहे।

फिल्म ‘सिंग गीथम’ में मुख्य भूमिकाओं में अयान खान और अहिल्या बमरू थे।फिल्म ‘सिंग गीथम’ में मुख्य भूमिकाओं में अयान खान और अहिल्या बमरू थे।

कमल हासन ने खुद को शिष्य बताया

कमल हासन ने रविवार को X पर सिंगीतम की तस्वीर शेयर की। उन्होंने खुद को सिंगीतम का शिष्य बताया और उनके साथ काम करने का अनुभव याद किया।

कमल हासन ने लिखा, “सिंगीतम कारू ने अपनी इच्छा के अनुसार, अपनी जवानी के साथ ही आखिरी सांस ली। उनकी जवानी बहुत लोगों तक नहीं पहुंची। उस खूबी को फैलाने की चाहत में, जिन दोस्तों का हाथ पकड़कर वे चले, उन शिष्यों में मैं भी एक हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “कम उम्र में मरना हमेशा दुखद नहीं होता। यह गौरवपूर्ण भी हो सकता है। सिंगीतम श्रीनिवास राव इसका शानदार उदाहरण हैं। जब से मैंने उन्हें जाना, तब से उनकी प्रशंसा की है। अब मैं भी उनके जैसे जीने की इच्छा रखता हूं।”

जूनियर NTR ने बताया समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर

जूनियर NTR ने X पर सिंगीतम को समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर बताया। उन्होंने लिखा, “सिंगीतम श्रीनिवास राव गरु के नहीं रहने की खबर बेहद दुखद है।”

उन्होंने आगे लिखा, “‘आदित्य 369’, ‘पुष्पक विमान’, ‘मयूरी’… वे समय से आगे सोचने वाले फिल्ममेकर थे। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जो कई पीढ़ियों के बाद भी नई लगती हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

नाग अश्विन ने साझा किया आखिरी स्क्रिप्ट आइडिया

फिल्ममेकर नाग अश्विन ने सिंगीतम की क्रिएटिव सोच की एक झलक शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिंगीतम के एक मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।

यह मैसेज 5 सितंबर 2026 का था। इसमें लिखा था, “ए फ्रूट कट्स द नाइफ, मेरी नई स्क्रिप्ट का टाइटल।”

नाग अश्विन ने ‘येवडे सुब्रमण्यम’ (2015), ‘महानती’ (2018) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (2024) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।नाग अश्विन ने ‘येवडे सुब्रमण्यम’ (2015), ‘महानती’ (2018) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (2024) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

महेश बाबू ने भी दी श्रद्धांजलि

महेश बाबू ने X पर सिंगीतम को भारतीय सिनेमा का दिग्गज बताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा का एक दिग्गज अब हमारे बीच नहीं है। सिंगीतम श्रीनिवास राव गरु हर मायने में एक लीजेंड थे।”

महेश बाबू ने आगे लिखा, “वे असाधारण कल्पना, साहस और प्रतिभा वाले फिल्ममेकर थे। भारतीय सिनेमा हमेशा उनका ऋणी रहेगा। सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

श्रुति हासन ने सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन पर लिखा, “सबसे बेहतरीन अलविदा अंकल। हम सभी को सिखाने के लिए आपका धन्यवाद।”श्रुति हासन ने सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन पर लिखा, “सबसे बेहतरीन अलविदा अंकल। हम सभी को सिखाने के लिए आपका धन्यवाद।”.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इंटरव्यू- परिणीति चोपड़ा:स्क्रिप्ट चुनने में लंबी प्लानिंग नहीं, अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करती हूं

    Hindi News Entertainment Bollywood Parineeti Chopra Said I Don’t Plan Long term When Choosing A Script; I Rely On My Inner Voice. इंटरव्यू- परिणीति चोपड़ा:स्क्रिप्ट चुनने में लंबी प्लानिंग नहीं,…

    पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये कहां से आ रहा है?’

    Hindi News Entertainment Bollywood Vijay Deverakonda Hindi Speech Surprises Rashmika Mandanna | Interview पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये…

    You Missed

    Gov. DeSantis reveals ‘major’ Publix news to start the month

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    Gov. DeSantis reveals ‘major’ Publix news to start the month

    इंटरव्यू- परिणीति चोपड़ा:स्क्रिप्ट चुनने में लंबी प्लानिंग नहीं, अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करती हूं

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    इंटरव्यू- परिणीति चोपड़ा:स्क्रिप्ट चुनने में लंबी प्लानिंग नहीं, अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करती हूं

    China Open: Aryna Sabalenka stunned by Nikola Bartunkova in Beijing

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    China Open: Aryna Sabalenka stunned by Nikola Bartunkova in Beijing

    फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

    ‘Trump? I think he’s a disaster’: Ohio voters aggrieved as president prepares to visit

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    ‘Trump? I think he’s a disaster’: Ohio voters aggrieved as president prepares to visit

    पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये कहां से आ रहा है?’

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये कहां से आ रहा है?’