तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Yami Gautam Statement On AI Deepfake Controversy | Mumbai News

तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ न करने की अपील की है। रविवार को अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में यामी ने लिखा कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस की तस्वीरों को बदलने या सुधारने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल न किया जाए।

उनका यह बयान सेलेब्रिटीज के AI जनरेटेड डीपफेक और आपत्तिजनक कंटेंट पर बढ़ते विवादों के बीच आया है। इससे पहले समांथा रुथ प्रभु और जान्हवी कपूर से जुड़े डीपफेक मामलों पर हाईकोर्ट और फिल्मी सितारों की सख्त प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं।

यामी गौतम का बयान

यामी ने लिखा “मीडिया से एक विनम्र अनुरोध। कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों में ली गई मेरी तस्वीरों को AI के जरिए बदलने या बेहतर बनाने से बचें। कृपया तस्वीरों का इस्तेमाल उनके मूल रूप में ही करें। किसी व्यक्ति की तस्वीर या रूप-रंग में AI का इस्तेमाल करके बदलाव या हेर-फेर उनकी जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए। मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए पहले से ही धन्यवाद!”

समांथा के हक में बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश

अभिनेत्रियों की तस्वीरों और पहचान के गलत इस्तेमाल का मुद्दा लगातार बड़ा होता जा रहा है। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया था कि वे एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाएं। इसमें AI से बने डीपफेक और बिना इजाजत उनका नाम और चेहरा इस्तेमाल करके बनाए गए विज्ञापन शामिल थे। कोर्ट ने माना कि बिना अनुमति किसी सेलेब्रिटी की पहचान का व्यापारिक इस्तेमाल सही नहीं है।

जान्हवी कपूर के गाने पर बना आपत्तिजनक डीपफेक

हाल ही में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टमल्ले’ का एक एडिटेड डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जान्हवी कपूर के चेहरे को AI से बदलकर आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया था।

जान्हवी कपूर ने फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' से बतौर लीड एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से बतौर लीड एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

वीडियो वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने लिखा कि ‘चुट्टामल्ले’ के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा।

मामले के तूल पकड़ने पर उस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया।

जूनियर NTR की पोस्ट।जूनियर NTR की पोस्ट।

विजय देवरकोंडा ने वीडियो पर नाराजगी जताई

विजय देवरकोंडा ने ‘चुट्टामल्ले’ के डीपफेक वीडियो पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो गए हैं। विजय ने कहा कि AI का इस्तेमाल लोगों की नौकरी जाने की चिंता के बीच इस तरह की बकवास के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने इस तरह के डीपफेक को डिजिटल रूप से यौन उत्पीड़न के बराबर बताया और कहा कि कानून को ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए।

विजय देवरकोंडा की पोस्ट।विजय देवरकोंडा की पोस्ट।

चिरंजीवी बोले- आज किसी और के साथ हुआ, कल हमारे साथ होगा

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी AI के गलत इस्तेमाल की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ऐसे कंटेंट को क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक महिला या फिल्म से जुड़ा मामला नहीं है। आज किसी और के साथ हुआ है, कल यह आपके, मेरे या किसी जानने वाले के साथ भी हो सकता है।

चिरंजीवी ने कहा कि ऐसे वीडियो बनाने और जानबूझकर उन्हें फैलाने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे मजाक या मनोरंजन मानने से भी इनकार किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और इंडस्ट्री संस्थाओं के साथ मिलकर एक कमेटी और सपोर्ट सेल बनाने की बात कही। यह टीम साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ काम करेगी।

उन्होंने लोगों से वीडियो को देखने, डाउनलोड करने या शेयर करने के बजाय संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम अधिकारियों को रिपोर्ट करने की अपील की।

चिरंजीवी की पोस्ट।चिरंजीवी की पोस्ट।

कई सेलेब्स के AI-जनरेटेड पोस्ट बने हैं

गौरतलब है कि कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं। मई 2026 में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं।

रुक्मिणी ने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा था, “मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।”

उन्होंने आगे लिखा था, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।”

रुक्मिणी वसंत की पोस्ट।रुक्मिणी वसंत की पोस्ट।

मई 2026 में ही माधुरी दीक्षित का एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसे बाद में फैक्ट चेक और ट्विटर (X) के कम्युनिटी नोट द्वारा एआई-जनरेटेड और पूरी तरह नकली घोषित किया गया।

माधुरी दीक्षित का जो वीडियो सामने आया था, उसमें वह एक अवॉर्ड फंक्शन में बैठी दिखाई दे रही हैं।माधुरी दीक्षित का जो वीडियो सामने आया था, उसमें वह एक अवॉर्ड फंक्शन में बैठी दिखाई दे रही हैं।

नवंबर 2023 में रश्मिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में एक लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही थीं। यह वीडियो पूरी तरह फेक था। मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था।

AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके जारा के चेहरे की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।

जारा पटेल के इस वीडियो में चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था।जारा पटेल के इस वीडियो में चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था।

जनवरी 2024 में नोरा फतेही का भी एक फेक वीडियो सामने आया था जिसमें एक क्लोदिंग ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए उनके चेहरे और आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इसके फर्जी होने की पुष्टि की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

नोरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर करते हुए इस डीपफेक वीडियो की जानकारी दी थी।नोरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर करते हुए इस डीपफेक वीडियो की जानकारी दी थी।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Jamkhajoor Bareilly Road Accident | Damper Hits Bike, Couple Dies In Baheri बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा…

    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Taekwondo Competition Gorakhpur | Prayagraj Agra Players Win Gold गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमकेगोरखपुर3…

    You Missed

    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    Selma Blair Reveals Extent of Fallout After Anti-Islam Instagram Comment: “I Didn’t Have a Career at All”

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Selma Blair Reveals Extent of Fallout After Anti-Islam Instagram Comment: “I Didn’t Have a Career at All”

    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके