- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bareilly
- Jamkhajoor
- Bareilly Road Accident | Damper Hits Bike, Couple Dies In Baheri
बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनोंफ़हीम अहमद | जाम खजूर (बहेड़ी), बरेली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को गुडवारा पुल पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरसौली निवासी रफीक अहमद (65) और उनकी पत्नी तौफीकन (60) के रूप में हुई है।
नियाज में शामिल होकर घर लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक, रफीक अहमद अपनी पत्नी के साथ रिछा स्टेशन स्थित अपनी ससुराल से नियाज में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरेली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक डंपर की चपेट में आ गई। दोनों सड़क पर गिर गए और डंपर के नीचे आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीर ने पीछा कर डंपर पकड़ा
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। एक राहगीर ने अपनी कार से डंपर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



