प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Belkharnathdham
  • Pratapgarh Knife Attack | Couple Injured In Bansipatti Village News

प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिसशिवाकान्त पाण्डेय | बेलखरनाथ धाम(प्रतापगढ़), प्रतापगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में रविवार देर शाम एक पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया गया है। दोनों अपने घर के सामने बैठे थे। कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। जबतक दोनों के पास पहुंच पाते कि तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस दोनों को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंसीपट्टी गांव का है।

घर के सामने बैठे दंपती पर चाकू से हमला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पातल पहुंचाया।घर के सामने बैठे दंपती पर चाकू से हमला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पातल पहुंचाया।

अब जानिए पूरा मामला…

बंसीपट्टी गांव निवासी लालजी मिश्र रविवार रात करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी ममता मिश्र के साथ घर के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक वहां कुछ अज्ञात हमलावर पहुंच गए। हमलावरों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से दोनों संभल भी नहीं सके, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जमीन पर गिर कर चीखने चिल्लाने लगे।

पुलिस ने घायल दंपती को पहुंचाया अस्पताल

पति-पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जबतक ग्रामीण पहुंचे कि तबतक हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। मौके पर गांव के कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।

सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी पुलिस

घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पट्टी कोतवाली गांव के आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि गांव चर्चा बनीं हुई है कि आखिर घर के सामने बैठे दंपती पर अचानक हुए चाकू के हमला कैसा हुआ? हमलावर कौन थे, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य वजह? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया-

QuoteImage

मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। जल्द घटना के बारे में खुलासा हो जाएगा।

QuoteImage.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Firing Case | Youth Attacked Over Spanner Dispute; CCTV Footage मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली,…

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Jamkhajoor Bareilly Road Accident | Damper Hits Bike, Couple Dies In Baheri बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा…

    You Missed

    Former NFL Star Reacts to Ja’Marr Chase’s Controversial Travis Hunter Response

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 0 views
    Former NFL Star Reacts to Ja’Marr Chase’s Controversial Travis Hunter Response

    मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine