बाराबंकी में खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ:50 दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में फैली दहशत; 18 सेकंड का वीडियो वायरल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Barabanki
  • Barabanki Leopard Terror | Sharifabad Village Sighting Video Viral

बाराबंकी में खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ:50 दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में फैली दहशत; 18 सेकंड का वीडियो वायरलसरफराज वारसी | बाराबंकीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्रामसभा शरीफाबाद में सोमवार सुबह खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तेंदुए को चहलकदमी करते देखा। इसका करीब 18 सेकंड का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, शरीफाबाद में 50 दिन से ज्यादा समय से तेंदुए की हलचल बनी हुई है। वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए ने गांव में कई जानवरों को भी अपना शिकार बनाया है। सोमवार सुबह तेंदुआ दोबारा खेतों में दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में डर और बढ़ गया। किसान खेतों में जाने से भी बच रहे हैं।

तुलसी काट रहे ग्रामीण ने देखा तेंदुआ

ग्रामीण रामजीत कश्यप ने बताया कि वह सुबह खेत में तुलसी काट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में तेंदुए की हलचल देखी जा रही है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

वन विभाग की टीम कर रही जांच

वन दरोगा अनुज सिंह ने बताया कि शरीफाबाद में तेंदुआ दिखाई देने की बात सही है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कानपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन:UPI पर MDR शुल्क लगाए जाने का विरोध, घंटाघर में नारेबाजी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Traders Protest Against UPI MDR Charges At Ghantaghar कानपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन:UPI पर MDR शुल्क लगाए जाने का विरोध, घंटाघर में नारेबाजीकानपुर3…

    पवन सिंह भरण-पोषण मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे:बलिया में भोजपुरी एक्टर पर 1000 और पत्नी ज्योति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Ballia Pawan Singh Maintenance Case | Bhojpuri Actor Fined In Ballia Court पवन सिंह भरण-पोषण मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे:बलिया में भोजपुरी एक्टर पर 1000…

    You Missed

    Super El Niño is here. What’s so super about it?

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 0 views
    Super El Niño is here. What’s so super about it?

    कानपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन:UPI पर MDR शुल्क लगाए जाने का विरोध, घंटाघर में नारेबाजी

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 0 views
    कानपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन:UPI पर MDR शुल्क लगाए जाने का विरोध, घंटाघर में नारेबाजी

    Meghan Markle and Prince Harry Step Out Together for a Rare Low-Key Pub Date

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    Meghan Markle and Prince Harry Step Out Together for a Rare Low-Key Pub Date

    बाराबंकी में खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ:50 दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में फैली दहशत; 18 सेकंड का वीडियो वायरल

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    बाराबंकी में खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ:50 दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में फैली दहशत; 18 सेकंड का वीडियो वायरल

    Gauff, Sun set for Beijing battle in junior’s first-ever top 5 matchup