सलमान के बाद नीतू कपूर ने पैपराजी पर कसा तंज:‘बैक पोज’ कहने पर पलटकर पूछा- आपको ये बहुत अच्छा लगता है ना

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Neetu Kapoor Slams Paparazzi Over Back Pose Request | Mumbai Viral Video

सलमान के बाद नीतू कपूर ने पैपराजी पर कसा तंज:‘बैक पोज’ कहने पर पलटकर पूछा- आपको ये बहुत अच्छा लगता है ना7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में इन दिनों पैपराजी के बैक शॉट्स को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सलमान खान और नेहा धूपिया के बाद अब नीतू कपूर ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, पैपराजी ने नीतू से कैमरे की तरफ पीठ करके पोज देने को कहा, तो उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में पलटकर पूछा- ‘आपको ये बड़ा अच्छा लगता है ना, बैक?’ नीतू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस अंदाज की चर्चा हो रही है।

पैपराजी के ‘बैक पोज’ कहने पर नीतू कपूर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में सवाल किया- ‘आपको ये बड़ा अच्छा लगता है ना, बैक?’पैपराजी के ‘बैक पोज’ कहने पर नीतू कपूर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में सवाल किया- ‘आपको ये बड़ा अच्छा लगता है ना, बैक?’

पैपराजी ने नीतू से मांगा बैक पोज

नीतू कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में नीतू एक जगह से निकलकर अपनी कार की ओर जाती नजर आ रही हैं। वहां मौजूद पैपराजी उनसे तस्वीरें लेने के लिए पोज देने को कहते हैं। पैपराजी की बात सुनने के बाद नीतू कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े होने के बजाय उनकी तरफ देखती हैं। इसके बाद वह तंज भरे अंदाज में कहती हैं- ‘आपको ये बड़ा अच्छा लगता है ना, बैक?’

नीतू के इस सवाल पर पैपराजी तुरंत कहते हैं कि ऐसा नहीं है। इसके बाद नीतू बहस नहीं करतीं। वह मुस्कुराते हुए उन्हें बाय कहती हैं और अपनी कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं।

नीतू ने गुस्से के बजाय व्यंग्य से दिया जवाब

नीतू कपूर के इस वीडियो की खास बात उनका अंदाज है। उन्होंने पैपराजी को डांटने या बहस करने के बजाय एक सवाल के जरिए अपनी बात रखी। उनके सवाल में बैक शॉट्स को लेकर नाराजगी साफ नजर आई। नीतू के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेते समय पैपराजी को उनकी सहजता और पसंद का ध्यान रखना चाहिए।

‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने पर आपत्ति जताते हुए उनकी सहजता का ध्यान रखने की बात कही थी।‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने पर आपत्ति जताते हुए उनकी सहजता का ध्यान रखने की बात कही थी।

सलमान खान ने भी बैक शॉट्स पर जताई थी नाराजगी

नीतू कपूर की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय सामने आई है, जब सलमान खान ने भी पैपराजी के बैक शॉट्स को लेकर सवाल उठाया था। ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में सलमान ने महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने के चलन पर नाराजगी जाहिर की थी।

सलमान ने कहा था कि अगर कोई महिला इस तरह की तस्वीरें लेने से असहज है और फोटोग्राफर्स से ऐसा न करने के लिए कहती है, तो उनकी बात का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने इस तरह की फोटोग्राफी पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि महिलाओं को अपनी पसंद के खिलाफ ऐसी तस्वीरें खिंचवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

सलमान की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर पैपराजी के फोटो लेने के तरीके को लेकर बहस शुरू हुई थी।

नेहा धूपिया ने महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने पर सवाल उठाते हुए पैपराजी से इस तरीके पर आपत्ति जताई थी।नेहा धूपिया ने महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने पर सवाल उठाते हुए पैपराजी से इस तरीके पर आपत्ति जताई थी।

नेहा धूपिया भी पैपराजी से भिड़ चुकी हैं

सलमान खान से पहले नेहा धूपिया भी इसी मुद्दे पर पैपराजी को फटकार लगा चुकी हैं। एक इवेंट के दौरान नेहा ने फोटोग्राफर्स से सवाल किया था कि महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने की जरूरत क्यों पड़ती है।

नेहा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन दूसरी महिलाओं के लिए भी बात कर रही हैं, जिन्हें इस तरह की तस्वीरों से परेशानी होती है। उनका कहना था कि कई महिलाएं पैपराजी से ऐसी तस्वीरें न लेने के लिए कह चुकी हैं।

फराह खान ने पैपराजी को सलमान खान की बात याद दिलाते हुए सेलिब्रिटीज की पसंद का सम्मान करने की अपील की थी।फराह खान ने पैपराजी को सलमान खान की बात याद दिलाते हुए सेलिब्रिटीज की पसंद का सम्मान करने की अपील की थी।

फराह खान ने भी पैपराजी को दिलाई थी सलमान की बात याद

सलमान खान के बयान के बाद फराह खान भी पैपराजी को इस मुद्दे पर समझाती नजर आई थीं। एक वीडियो में फराह ने फोटोग्राफर्स को सलमान की बात याद दिलाते हुए पीछे से तस्वीरें न लेने की बात कही थी। फराह का कहना था कि अगर कोई सेलिब्रिटी इस तरह की तस्वीर नहीं चाहता, तो उसकी बात माननी चाहिए। पिछले कुछ समय में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पैपराजी फोटोग्राफी के तरीके पर सवाल उठा चुके हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

    Hindi News Local Uttar pradesh Actor Rajpal Yadav Reprimanded By Supreme Court In Cheque Bounce Case सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी…

    हनुमान अंश फिल्म की टीम कैंची धाम पहुंची:अभिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए, सीएम ने फिल्म टैक्स फ्री की

    Hindi News Local Uttarakhand Nainital Shobhinav Satya Visits Kaichi Dham | Hanuman Ansh Film Tax Free हनुमान अंश फिल्म की टीम कैंची धाम पहुंची:अभिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौरी…

    You Missed

    Michigan Lottery’s Excellence in Education award honors state educators

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 1 views
    Michigan Lottery’s Excellence in Education award honors state educators

    सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 2 views
    सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

    Adult female pythons cause the most trouble in Florida

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 4 views
    Adult female pythons cause the most trouble in Florida

    सलमान के बाद नीतू कपूर ने पैपराजी पर कसा तंज:‘बैक पोज’ कहने पर पलटकर पूछा- आपको ये बहुत अच्छा लगता है ना

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 4 views
    सलमान के बाद नीतू कपूर ने पैपराजी पर कसा तंज:‘बैक पोज’ कहने पर पलटकर पूछा- आपको ये बहुत अच्छा लगता है ना

    Mujer baleada por agente de la Patrulla Fronteriza presenta demanda en Chicago

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 5 views
    Mujer baleada por agente de la Patrulla Fronteriza presenta demanda en Chicago

    हनुमान अंश फिल्म की टीम कैंची धाम पहुंची:अभिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए, सीएम ने फिल्म टैक्स फ्री की

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 5 views
    हनुमान अंश फिल्म की टीम कैंची धाम पहुंची:अभिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए, सीएम ने फिल्म टैक्स फ्री की