इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह:बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी; 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rakul Preet Singh Denies IT Raid Reports | Official Statement

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह:बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी; 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर सख्त आपत्ति जताई है, जिनमें उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का दावा किया जा रहा था।

रकुल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी कर इन रिपोर्टों को ‘झूठा, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण’ बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आयकर विभाग की यह जांच या छापेमारी उनसे संबंधित नहीं थी।

रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर कर मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि बिना तथ्यों की जांच किए बिना खबरों को सनसनीखेज बनाने का चलन दुखद है।

उन्होंने कहा कि वे सभी के सामने सच रखना चाहती हैं कि जिस रेड का जिक्र किया जा रहा है, उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है।

‘आर्म्ड फोर्सेस बैकग्राउंड से हूं, 20 की उम्र से दे रही हूं टैक्स’

अपनी सफाई में रकुल ने कहा कि वे एक आर्म्ड फोर्सेस (सशस्त्र बल) बैकग्राउंड से आती हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं रहा है। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया है और एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से ही नियमित रूप से टैक्स जमा कर रही हैं।

रकुल ने आगे लिखा कि वे व्यक्तिगत रूप से या किसी भी प्रोडक्शन हाउस के जरिए किसी भी तरह के अवैध विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि देश या विदेश में कहीं भी उनके पास कोई बेनामी संपत्ति नहीं है और न ही वे ऐसे महंगे उपहार स्वीकार करती हैं।

‘कमाई के दबाव में किसी की साख न बिगाड़ें’

फिल्म फाइनेंसिंग के नाम पर गड़बड़ी के आरोपों को खारिज करते हुए रकुल ने झूठी खबरें छापने वाले मीडिया संस्थानों से अपनी रिपोर्ट्स वापस लेने और सच सामने लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया हाउस चलाने के अपने व्यावसायिक दबाव हो सकते हैं, लेकिन यह किसी के सम्मान, आजीविका और तथ्यों की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के IT रेड की खबरों को खारिज किया है।बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के IT रेड की खबरों को खारिज किया है।

12 ठिकानों पर छापेमारी की खबर थी

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आयकर विभाग ने रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की है।

TV9 की रिपोर्ट में कहा गया था कि 28 सितंबर को संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और फिल्मों के नाम पर विदेश में धन भेजने के आरोपों की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई थी।

हालांकि, इन छापों की खबरों पर वासु भगनानी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

प्रोड्यूसर वाशु भगनानी।प्रोड्यूसर वाशु भगनानी।

ड्रग्स केस में आया था रकुल के भाई का नाम

रकुल प्रीत सिंह का परिवार पहले भी कानूनी विवादों में रह चुका है। दिसंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने ड्रग्स केस में रकुल के भाई अमन प्रीत सिंह की तलाश शुरू की थी। ड्रग लॉ एनफोर्समेंट फोर्स और वेस्ट जोन पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 43 ग्राम कोकीन और 11.5 ग्राम MDMA जब्त किया था। जांच के दौरान आरोप लगा था कि अमन प्रीत सिंह ने उन तस्करों से पांच बार नशीले पदार्थ खरीदे थे। इस मामले में अमन की गिरफ्तारी भी हुई थी।

अमन प्रीत सिंह साउथ सिनमा के एक्टर हैं। वे एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ एक टैलेंट कंपनी भी चलाते हैं।अमन प्रीत सिंह साउथ सिनमा के एक्टर हैं। वे एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ एक टैलेंट कंपनी भी चलाते हैं।

रकुल प्रीत का नाम भी ड्रग्स केस में आ चुका

इससे पहले रकुल का नाम भी ड्रग्स केस में आ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच के दौरान ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम लिया था। रकुल ने उनके नाम का मीडिया कवरेज रोकने के लिए हाईकोर्ट का रुख भी किया था।

रकुल के साथ दूसरा विवाद तब जुड़ा था, जब 2022 में ED ने टॉलीवुड ड्रग मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे पूछताछ की थी।

रामायण में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी वाशु भगनानी के बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से हुई है। रकुल इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दिवाली पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होना तय है।

रकुल प्रीत फिल्म रामायण में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।रकुल प्रीत फिल्म रामायण में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

वाशु भागनानी भी हाल ही विवाद में रहे

वाशु भगनानी पूजा फिल्म्स नाम से प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं और वे पैनोरमा स्टूडियोज से भी जुड़े रहे हैं, जिसके बैनर तले ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी सुपरहिट फिल्में बनी हैं। वाशु भगनानी ने ‘कुली नंबर 1’ (1995), ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (1998), ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी कई चर्चित फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

हालांकि, पिछले कुछ समय से वे विवादों में रहे हैं। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (2024) के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ उनका पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के गानों और सीन्स के राइट्स को लेकर भी उनका टिप्स फिल्म्स के साथ कॉपीराइट विवाद हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें

पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के पोस्टमार्टम से जुड़ा बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के समय सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई, आंख के पास चोट के निशान थे और गले में स्टन गन के भी निशान बने हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रधानाचार्य चयन के खिलाफ 115 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट का प्रधानाचार्य पदों पर घोषित सूची की याचिका में हस्तक्षेप से इंकार

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Dismisses 115 Petitions Against Principal Selection प्रधानाचार्य चयन के खिलाफ 115 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट का प्रधानाचार्य पदों पर घोषित सूची की याचिका…

    सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

    Hindi News Local Uttar pradesh Actor Rajpal Yadav Reprimanded By Supreme Court In Cheque Bounce Case सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी…

    You Missed

    Nuts & Bolts: Matching up with the Flyers | Tampa Bay Lightning

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 2 views
    Nuts & Bolts: Matching up with the Flyers | Tampa Bay Lightning

    प्रधानाचार्य चयन के खिलाफ 115 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट का प्रधानाचार्य पदों पर घोषित सूची की याचिका में हस्तक्षेप से इंकार

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 2 views
    प्रधानाचार्य चयन के खिलाफ 115 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट का प्रधानाचार्य पदों पर घोषित सूची की याचिका में हस्तक्षेप से इंकार

    Justin Timberlake, Jessica Biel Share Never-Before-Seen Photos on 14th Wedding Anniversary

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 2 views
    Justin Timberlake, Jessica Biel Share Never-Before-Seen Photos on 14th Wedding Anniversary

    इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह:बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी; 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह:बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी; 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स

    Michigan Lottery’s Excellence in Education award honors state educators

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 5 views
    Michigan Lottery’s Excellence in Education award honors state educators

    सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 5 views
    सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है