'अल्फा' का टीजर रिलीज; जमकर एक्शन करती दिखीं आलिया भट्ट:शाहरुख बोले- आलिया पहले दिल तोड़ती थी, अब हड्डियां तोड़ रही है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Alia Bhatts Alpha Spy Universe Teaser Out; YRF Film July 3, 2026 Release

‘अल्फा’ का टीजर रिलीज; जमकर एक्शन करती दिखीं आलिया भट्ट:शाहरुख बोले- आलिया पहले दिल तोड़ती थी, अब हड्डियां तोड़ रही है40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म अल्फा का टीजर बुधवार को जारी किया गया। टीजर 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसमें आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं।

टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया निभा रही हैं। उसे बचपन से ही एक खास मकसद के लिए तैयार और ट्रेन किया जाता है।

टीजर में उनके पिता बॉबी देओल उन्हें ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम से इंट्रोड्यूस कराते हैं, जिसे भारत के अगली पीढ़ी के सैनिकों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है।

देखिए टीजर की झलक –

टीजर की शुरुआत बॉबी देओल और आलिया भट्ट के सीन से हुई।टीजर की शुरुआत बॉबी देओल और आलिया भट्ट के सीन से हुई।आलिया भट्ट के यंग रोल को ट्रेन करते हुए बॉबी देओल।आलिया भट्ट के यंग रोल को ट्रेन करते हुए बॉबी देओल।टीजर में आलिया भट्ट एक्शन करती दिखाई दीं।टीजर में आलिया भट्ट एक्शन करती दिखाई दीं।

शाहरुख ने आलिया की तारीफ की

अल्फा का टीजर रिलीज होने के बाद शाहरुख खान ने आलिया की जमकर तारीफ की है। शाहरुख ने X पर लिखा, “बहुत बढ़िया आलिया। पहले तुम दिल तोड़ती थीं, अब हड्डियां तोड़ रही हो। तुम्हारा टैलेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। उम्मीद है ‘अल्फा’ लोगों का दिल जीतेगी और सीक्वल के लिए कुछ विलेन भी बच जाएंगे। जाओ, सबको दिखा दो सिग्मा गर्ल! बॉबी सर, जब आप विलेन बनते हैं तो कमाल कर देते हैं। आपको एक बड़ी-सी झप्पी। शिव और उनकी पूरी टीम को भी ढेरों शुभकामनाएं।”

शाहरुख खान की पोस्ट।शाहरुख खान की पोस्ट।

फिल्म अल्फा के बारे में जानिए

अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। आलिया भट्ट फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं। शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। ऋतिक रोशन, इस यूनिवर्स की फिल्म वॉर के किरदार कबीर का कैमियो रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

बॉबी ने आलिया से अनबन की खबरों को अफवाह बताया

हाल ही में बॉबी देओल ने अल्फा की शूटिंग के बीच आलिया से अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह बताया था। टीवी शो ‘आप की अदालत’ में उनसे आलिया से अनबन की खबरों पर सवाल किया गया था, तो एक्टर ने कहा था, “मुझे भी किसी दोस्त ने उस खबर का स्नैपशॉट भेजा था। मैं भी हैरान था। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर बना देते हैं।”

आगे बॉबी ने कहा था, “मैंने अभी रणबीर के साथ फिल्म की, फिर मुझे जब पता चला कि मुझे आलिया के साथ एक फिल्म मिली है, तो मैंने सोचा कि ये हो क्या रहा है मेरे साथ, क्योंकि दोनों ही मेरे फेवरेट एक्टर हैं। दोनों के साथ मुझे काम करने को मिल रहा है। ये बहुत अच्छा है। वह कितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, कितनी हार्डवर्किंग हैं। कितनी प्रोफेशनल हैं। उन्हें फाइट सीक्वेंस करना हो तो वह बहुत तैयार रहती हैं।” पूरी खबर यहां पढ़ें…

अल्फा के बाद पठान 2 के आने की चर्चा

इस यूनिवर्स में अल्फा के बाद पठान 2 और टाइगर वर्सेस पठान की भी चर्चा है। पठान 2 को स्पाई यूनिवर्स की 8वीं फिल्म माना जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान दिखेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पठान 2 की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है।

वहीं टाइगर वर्सेस पठान में सलमान खान और शाहरुख खान के एक साथ दिखने की चर्चा थी। फिल्म को लेकर MensXP जैसी कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सितारों की भारी-भरकम फीस के चलते इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पूरी तरह बंद नहीं हुई है, बल्कि इसे कुछ समय के लिए होल्ड पर रखा गया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा: कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

    कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:31Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई: कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

    कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:02Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव‘फिल्म काला हिरण में सलमान की इमेज बिगाड़ने की कोशिश’: सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे

    सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:31Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्ट्रीट डॉग के कत्ल पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस मंजरी: कहा- पीट-पीटकर हत्या की गई; एक्ट्रेस ने लगाई न्याय की गुहार

    0:55Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

You Missed

Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी