एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Nora Fatehi & Celina Jaitly Spotted At Jaipur Airport | The Royals Shoot

एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्रीजयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री नोरा फतेही सोमवार को जयपुर पहुंचीं। वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए यहां आई हैं। सीरीज में नोरा एक बार फिर आयशा धोंडी के किरदार में नजर आएंगी।

राजस्थान में सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि सितंबर में ही हो गई थी और नोरा भी अपने किरदार में वापसी कर चुकी हैं। सोमवार को ही एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। दोनों ही एक्ट्रेस ने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाए।

नोरा इससे पहले भी जयपुर में सीरीज के दूसरे सीजन के शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा रह चुकी हैं। शूटिंग के बीच कुछ समय के लिए वे मुंबई वापस गई थीं, जहां उनके अन्य कार्यक्रम और व्यस्तताएं थी, अब दोबारा जयपुर लौटने के साथ उन्होंने सीरीज के अगले शूटिंग शेड्यूल में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट पर नोरा काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस नोरा फतेही सोमवार को जयपुर पहुंचींवेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस नोरा फतेही सोमवार को जयपुर पहुंचीं

जयपुर की हेरिटेज लोकेशन्स पर शूटिंग

‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की कहानी का बड़ा हिस्सा राजस्थान की रॉयल विरासत और खूबसूरत लोकेशन्स के बीच फिल्माया जा रहा है। जयपुर की कई हेरिटेज लोकेशन्स पर शूटिंग चल रही है। इसके साथ ही राजस्थान के मंडावा में भी सीरीज के कुछ हिस्सों की शूटिंग की जा रही है।

सीरीज में ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं और वे राजघराने के उत्तराधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। दूसरे सीजन की शूटिंग राजस्थान में सितंबर से शुरू हुई थी। पहले सीजन में नोरा ने आयशा धोंडी का किरदार निभाया था। अब दूसरे सीजन में उनकी वापसी दर्शकों के लिए खास है। सीरीज के नए सीजन में कलाकारों की कास्टिंग में भी बदलाव हुआ है और नए चेहरे जोड़े गए हैं।

‘दिलबर’ से बनीं देशभर में पहचान

नोरा फतेही ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान मुख्य रूप से डांस परफॉर्मेंस से बनाई। हालांकि उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी किया, लेकिन उनके डांस नंबरों ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई। ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, ‘ओ साकी साकी’, ‘गर्मी’ और ‘कुसु कुसु’ जैसे गानों में उनके डांस को काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद नोरा ने फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘थैंक गॉड’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में वे नजर आईं।

एक्ट्रेस सेलिना जेटली जेईसीसी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंची हैं।एक्ट्रेस सेलिना जेटली जेईसीसी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंची हैं।

एयरपोर्ट पर सेलिना जेटली ने जीता फैंस का दिल

इधर जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली भी प्रशंसकों के साथ खास अंदाज में नजर आईं। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस ने जब सेलिना को देखा तो उनके साथ तस्वीर लेने की इच्छा जताई। सेलिना ने भी फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं और उन्हें गिफ्ट भी दिए। सेलिना जयपुर में जेईसीसी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनका प्रशंसकों के साथ सहज अंदाज चर्चा में रहा।

सांगानेर एयरपोर्ट पर सेलिना जेटली ने फेंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।सांगानेर एयरपोर्ट पर सेलिना जेटली ने फेंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।

मिस इंडिया से बॉलीवुड तक पहुंचीं सेलिना

सेलिना जेटली ने वर्ष 2001 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और चौथे रनर-अप का स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन जगत में काम किया और बॉलीवुड का रुख किया।

2003 में फिरोज खान की फिल्म ‘जानशीं’ से सेलिना ने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वे ‘खेल’, ‘सिलसिले’, ‘नो एंट्री’, ‘जवानी दीवानी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘पेइंग गेस्ट्स’ और ‘थैंक यू’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशनजयपुर- पहली बार पानी माफिया का GPS लगाकर पीछा,VIDEO: घंटों सरकारी टैंकर्स की गिनती से सामने आया खेल, चोरी में पकड़े गए तो मामूली सजा

    घंटों सरकारी टैंकर्स की गिनती से सामने आया खेल, चोरी में पकड़े गए तो मामूली सजा|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar2:50Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान- बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ी, पारा 15 से नीचे: दिन के तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

    दिन के तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:41Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी हैमंच पर भावुक हुए सतीश पूनिया: कोचिंग में थप्पड़ की गूंज; नाराज व्यापारी से बात करने को पुलिस पानी की टंकी पर चढ़ी

    कोचिंग में थप्पड़ की गूंज; नाराज व्यापारी से बात करने को पुलिस पानी की टंकी पर चढ़ी|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar2:11Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग का दिन बदला: पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए नया शेड्यूल

    पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए नया शेड्यूल|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskarजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office | Ajay Devgn Movie Hits 300 Crore Record ‘दृश्यम 3’ की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय…

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

Hindi News Entertainment Bollywood Javed Akhtar Denies Fake CJP & Abhijeet Deepke Statement Controversy फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया…

You Missed

ASOS hacked latest: Bizarre, threatening notification sent to customers

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
ASOS hacked latest: Bizarre, threatening notification sent to customers

'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak