लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ayodhya Minor Kidnapping Case | Accused Amit Kumar Reward Increased

लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटीविजय पाठक | अयोध्या5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या जिले इनायतनगर थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 6 अक्टूबर को आरोपी पर घोषित इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। आरोपी पिछले करीब 10 महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

इनायतनगर थाने में 6 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी धौरहरा मुकुंदहा पूरे बनहा निवासी अमित कुमार उर्फ कल्लू पुत्र ओम प्रकाश यादव उर्फ कुन्ने है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 5 दिसंबर 2025 को आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन सूरत, गुजरात में मिली थी, लेकिन मौके पर दबिश देने पर वह वहां से भी फरार हो गया।

पुलिस ने पहले आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, लेकिन लंबे समय से गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने इनाम राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। फिलहाल इनायतनगर पुलिस के साथ ही अन्य टीमें भी आरोपी की तलाश में जुटी हैं और किशोरी को जल्द बरामद करने का दावा किया जा रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Dhood Rajasthani Film Trailer Launch Jaipur | Actor Yashpal Sharma ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी…

    ग्राम पंचायतों में अब लगेगा 1 रुपए प्रतिदिन स्वच्छता शुल्क:श्रावस्ती में घर-घर उठेगा कूड़ा, 6500 व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य पूरा करने को कहा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shrawasti Shravasti News | Door to Door Garbage Collection & Cleanliness Fee Implemented ग्राम पंचायतों में अब लगेगा 1 रुपए प्रतिदिन स्वच्छता शुल्क:श्रावस्ती में घर-घर…

    You Missed

    Pieper High School on lockdown, nearby middle school on ‘secure’ status – KTSA

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Pieper High School on lockdown, nearby middle school on ‘secure’ status – KTSA

    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    Former TCU, Alabama and Texas A&M football coach Dennis Franchione dies at 75

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    Former TCU, Alabama and Texas A&M football coach Dennis Franchione dies at 75

    लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

    India vs Uruguay football 2026: Know where to watch IND vs URU friendly live streaming and telecast

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views