हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hapud
  • Ghaziabad Youth Caught On Hapur Highway With Crores | Cash Seizure

हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंकादानिश, हापुड़।13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को करीब 1.43 करोड़ रुपए की नकदी के साथ पकड़ा। युवक की पहचान गाजियाबाद निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट शामिल होने की आशंका है। नोटों और रकम की वास्तविक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद होगी।

चेकिंग के दौरान मिली बड़ी रकम

बुधवार रात करीब 9 बजे कोतवाली देहात पुलिस ततारपुर बायपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को संदिग्ध हालत में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से करीब 1.43 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान गाजियाबाद निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। वह बाइक से मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रहा था।

नकदी कहां से आई, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस देवेंद्र से पूछताछ कर रही है। उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रकम उसे कहां से मिली और वह इसे किसे देने जा रहा था। पुलिस अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया-

QuoteImage

देवेंद्र से पूछताछ की जा रही है। बरामद रकम के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद नोटों में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी।

QuoteImage.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow IIIT Lucknow Campus Closed Due To Gomti Flooding | Exams Postponed लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले…

    झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत में

    Hindi News Local Uttar pradesh Mahoba Mahoba Crime News | Minor Girl Assaulted In Kabrai; Accused Arrested झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे…

    You Missed

    Texans open practice windows for Tank Dell, Kayden McDonald, Braden Smith

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 1 views
    Texans open practice windows for Tank Dell, Kayden McDonald, Braden Smith

    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 1 views
    लखनऊ IIIT कैंपस में भरा गोमती का पानी:स्टूडेंट्स को किया गया शिफ्ट, अगले आदेश तक कैंपस बंद

    Trump floats firing top political advisers after report they helped a pro-Russian government | CNN Politics

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    Trump floats firing top political advisers after report they helped a pro-Russian government | CNN Politics

    हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 4 views
    हापुड़ में बाइक सवार से 1.43 करोड़ रुपए बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 1000-500 के पुराने नोट होने की आशंका

    Cam Jurgens enters NFL’s concussion protocol after self-reporting symptoms

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views