'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Gurugram Developer Fired After Biryani Comment Controversy

‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर हुए विरोध के बाद की गई। वहीं, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया।

यह विवाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो में बातचीत के दौरान जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला पर करीब ₹360–₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी।

इस कमेंट पर शो के दौरान प्रणित मोरे हंसते हुए इसे पीक गुरुग्राम कंटेंट बताया और उन्हें मजाकिया होने पर इनाम राशि भी दी। कार्यक्रम का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रणित ने माफी मांगी

इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा था कि हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा।

प्रणित मोरे की पोस्ट।प्रणित मोरे की पोस्ट।

हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया

स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।”

स्टारविक डिजाइन के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा का वीडियो कंपनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया।स्टारविक डिजाइन के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा का वीडियो कंपनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया।

ऑफिस में हिमांशु के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली

विवेक विश्वकर्मा ने बताया, “हमने अपनी टीम, खासकर महिला कर्मचारियों से भी बात की। ऑफिस में हिमांशु के व्यवहार का रिव्यू किया और कई जरूरी सवाल पूछे, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि हमें उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। टीम के लोगों ने उसे प्रोफेशनल, सम्मानजनक, मेहनती और अच्छे व्यवहार वाला कर्मचारी बताया।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन वर्कप्लेस के बाहर हुई इस घटना का असर अब वर्कप्लेस पर भी पड़ रहा है। कंपनी, कर्मचारियों, ग्राहकों और यहां के माहौल के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने हिमांशु से अलग होने का फैसला किया है।”

एल्विश यादव ने पोस्ट कर तंज कसा

यूट्यूबर एल्विश यादव ने इस मामले को लेकर पोस्ट कर बिना नाम लिए प्रणित मोरे पर तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा, “370 रुपए की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दीं। एक आदमी को लगा कि सहमति की भी कोई कीमत होती है, जबकि एक कॉमेडियन को लगा कि हर असहज चुप्पी को मजाक से छिपाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पर बनी थी, लेकिन विवाद अहंकार पर बना।”

एल्विश यादव की पोस्ट।एल्विश यादव की पोस्ट।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया: युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

    युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव‘फिल्म काला हिरण में सलमान की इमेज बिगाड़ने की कोशिश’: सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे

    सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:31Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दीपिका-रणवीर नए घर में दिखे: एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया; अपार्टमेंट में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शिफ्ट हो सकते हैं

    एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया; अपार्टमेंट में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शिफ्ट हो सकते हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी: ब्रांड वैल्यू ₹3542 करोड़; शाहरुख दूसरे, प्रियंका तीसरे और अमिताभ 7वें नंबर पर

    1:04Play videoPlay videoक्रिकेट

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

You Missed

Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 2 views
Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 2 views
शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी