फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:2 साल से आरोपी से थी पहचान, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर बनाया दबाव; केस दर्ज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mainpuri
  • Mainpuri Rape Case | Woman Blackmailed Over Objectionable Media

फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:2 साल से आरोपी से थी पहचान, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर बनाया दबाव; केस दर्जअभिषेक जैन | मैनपुरी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवती ने युवक पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

युवती का कहना है कि आरोपी के पास उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं। इन्हें सार्वजनिक करने और रिश्तेदारों तक पहुंचाने की धमकी देकर आरोपी उस पर दबाव बनाता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

युवती ने बताया कि आरोपी युवक से उसकी करीब दो साल से पहचान थी। उसके मुताबिक, जब वह करीब 16 वर्ष की थी, तभी आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक स्थिति के फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में बना लिए थे। इसके बाद इन्हीं फोटो-वीडियो को आधार बनाकर उसे डराया-धमकाया जाने लगा।

युवती का आरोप है कि आरोपी फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उस पर दबाव बनाता रहा और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

रिश्तेदारों तक फोटो पहुंचाने की धमकी देने का आरोप

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे कथित फोटो-वीडियो रिश्तेदारों तक पहुंचाने की धमकी भी देता था। इसी डर के कारण वह लंबे समय तक विरोध नहीं कर सकी। युवती का आरोप है कि आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता था।

ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा

युवती का कहना है कि अब वह आरोपी से किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती, लेकिन वह फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था। युवती ने कथित बातचीत और धमकियों से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है। उसने पुलिस से उपलब्ध फोटो, वीडियो और ऑडियो की जांच कराने की मांग की है।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जुबिन नौटियाल बोले- प्रकृति और वन्यजीवों को बचाना असली मुद्दा:रामनगर में कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल में की शिरकत, संरक्षण प्रयासों की तारीफ

    Hindi News Local Uttarakhand Nainital Corbett Literature Festival Ramnagar | Jubin Nautiyal Visit & Statement जुबिन नौटियाल बोले- प्रकृति और वन्यजीवों को बचाना असली मुद्दा:रामनगर में कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल में…

    अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय

    Hindi News Local Uttar pradesh Shamli Ankit Baliyan Murder Case | Shamli Panchayat Demands Justice अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी…

    You Missed

    Why more than 20 million Americans are getting a $90 Social Security payment. And why 40 million are missing out.

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    Why more than 20 million Americans are getting a  Social Security payment. And why 40 million are missing out.

    जुबिन नौटियाल बोले- प्रकृति और वन्यजीवों को बचाना असली मुद्दा:रामनगर में कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल में की शिरकत, संरक्षण प्रयासों की तारीफ

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 1 views
    जुबिन नौटियाल बोले- प्रकृति और वन्यजीवों को बचाना असली मुद्दा:रामनगर में कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल में की शिरकत, संरक्षण प्रयासों की तारीफ

    Dancing with the Stars live tour coming to Des Moines

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 4 views
    Dancing with the Stars live tour coming to Des Moines

    फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:2 साल से आरोपी से थी पहचान, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर बनाया दबाव; केस दर्ज

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 3 views
    फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:2 साल से आरोपी से थी पहचान, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर बनाया दबाव; केस दर्ज

    Emilia Clarke & Josh Brolin Latest To Join Series ‘A Roadmap To Happiness’

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 7 views

    • 8 views
    अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग:11 अक्टूबर को बड़ी पंचायत होगी, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय