केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Dhanesra Talab Ram Leela | Kevat Samvad & Shri Ram Vanvas

केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंतवाराणसी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी के धनेसरा तालाब पर हुआ राम के वन गमन के दौरान गंगा पर करने का मंचन - Dainik Bhaskarवाराणसी के धनेसरा तालाब पर हुआ राम के वन गमन के दौरान गंगा पर करने का मंचन

मोक्षदायिनी और पतित-पावनी मां गंगा एक बार फिर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के पावन वनवास काल की साक्षी बनी हैं। श्री आदि रामलीला लाट भैरव वरुणा संगम काशी की भव्य रामलीला के अंतर्गत गुरुवार की रात 8 बजे राम घंडईल लीला के पावन स्थल धनेसरा तालाब पर अद्भु

.श्री आदि रामलीला लाट भैरव वरुणा संगम काशी समिति की राम घंडईल लीला सम्पन्न हुई।श्री आदि रामलीला लाट भैरव वरुणा संगम काशी समिति की राम घंडईल लीला सम्पन्न हुई।

राम-केवट संवाद से सजल हुईं आंखें गुरुवार के प्रसंग में जब श्री राम ने गंगा पार जाने के लिए केवट से नौका तैयार करने को कहा, तो केवट के परम सौभाग्य की गाथा जीवंत हो उठी। रामचरितमानस के इस दृश्य को मंचित करते हुए कलाकारों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। ज्ञानी ऋषि-मुनि और तपस्वी जिस परम ब्रह्म के दर्शन और सानिध्य के लिए युगों-युगों तक कठिन तपस्या करते हैं, वह देव-दुर्लभ अवसर केवट के अनुग्रह पर प्रभु श्री राम ने बड़े ही सहज भाव से प्रदान कर दिया। धनेसरा तालाब के घाट पर केवट और राम का संवाद सुन भक्तों की आंखें सजल हो उठीं।

‘कहीं काठ की नैया सुंदर स्त्री न बन जाए…?’ भावातुर केवट ने प्रभु श्री राम के सामने नैया पर बैठाने से पूर्व एक बड़ी ही अनूठी और भोली शर्त रख दी। केवट ने हाथ जोड़कर कहा, “हे प्रभु! मैं बिना आपके चरणों को पखारे (धोए) अपनी नाव पर नहीं बैठाऊंगा। मैंने इन चरणों की धूल की महिमा बहुत सुनी है, जिसने एक पत्थर की शिला को सुंदर स्त्री (अहिल्या) बना दिया था। कहीं मेरी यह काठ की नैया भी सुंदर स्त्री बनकर आकाश में उड़ गई, तो मैं अपने परिवार को पालने के लिए दूसरा साधन कहाँ से लाऊँगा?” केवट के इस निश्छल प्रेम और वाक्चातुर्य को देखकर प्रभु श्री राम मंद-मंद मुस्कुराए। इसके बाद केवट ने अत्यंत श्रद्धा से प्रभु के चरण धोए और उस चरणामृत का सपरिवार पान कर भवसागर से पार होने का आशीर्वाद पाया।

केवट ने पखारे प्रभु श्री राम के पैर।केवट ने पखारे प्रभु श्री राम के पैर।

भरद्वाज आश्रम में लिया आशीर्वाद गंगा पार करने के बाद लीला का क्रम आगे बढ़ा, जहां श्री राम ने देवाधिदेव महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत वे महर्षि भरद्वाज मुनि के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। यहां से प्रभु लाट भैरव फर्श के लिए प्रस्थान करते हैं, जिसे लीला की दृष्टि से पावन चित्रकूट धाम का स्वरूप दिया गया था। मार्ग में प्रभु का सामना वहां के मूल निवासी कोल-भील आदि वनवासियों से होता है। वनवासियों और श्री राम के बीच का आत्मीय मिलन देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इसी क्रम में अयोध्या में राजा दशरथ के मरण की अत्यंत जीवंत और शोकपूर्ण लीला का मंचन भी किया गया, जिसने दर्शकों को रुला दिया।

केवट ने पैर पखारने के बाद पार कराई प्रभु श्रीराम को गंगा।केवट ने पैर पखारने के बाद पार कराई प्रभु श्रीराम को गंगा।

आज भरत मनाएंगे भईया राम को लीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि घंडईल से लेकर चित्रकूट तक की सभी लीलाएं अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हो चुकी हैं। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को एक और बेहद भावुक कर देने वाले प्रसंग का मंचन किया जाएगा। शुक्रवार को भईया भरत अपने आराध्य और बड़े भाई श्री राम को मनाने के लिए, उनके राज्याभिषेक की समस्त सामग्रियों और समस्त अयोध्यावासियों के साथ सज-धजकर वन की ओर गमन करेंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इस अलौकिक दृश्य का साक्षी बनने की अपील की है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

Hindi News Local Uttar pradesh Dharmendra Kashyap Bareilly Politics | Samajwadi Party Join Video LIVEपूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ…

दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

Hindi News Local Uttar pradesh Auraiya Auraiya Dowry Death Case | Court Sentences Accused To 10 Years Jail दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने…

You Missed

HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

More Than a Quarterback: In Fernando Mendoza, Raider Nation and the Latino community see themselves

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views
More Than a Quarterback: In Fernando Mendoza, Raider Nation and the Latino community see themselves

केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

Sam Antonacci sits against southpaw in Game 4

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 11 views