ससुर के उत्पीड़न से पीड़ित विधवा को राहत:हाईकोर्ट ने कहा- अलग से मिलेगा बिजली कनेक्शन, निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Allahabad HC: Separate Electricity Connection Granted | Widow Relief

ससुर के उत्पीड़न से पीड़ित विधवा को राहत:हाईकोर्ट ने कहा- अलग से मिलेगा बिजली कनेक्शन, निर्देशप्रयागराज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज की एक विधवा को तत्काल बिजली कनेक्शन दिलाने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय तथा न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है।

.

प्रयागराज के अहियापुर स्थित मकान नंबर 96-ए में रहने वाली याची महिला अपने पति की मृत्यु के बाद से ससुराल के उत्पीड़न का शिकार थी। महिला ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत की थी, जिस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट प्रयागराज ने 22 सितंबर 2025 को आदेश दिया था कि ससुर महिला को उसके हिस्से से बेदखल नहीं कर सकते।

इस आदेश को विफल करने के लिए ससुर ने 12 मई 2026 को महिला के हिस्से की बिजली काट दी। बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद महिला को नया कनेक्शन नहीं मिला, जिसके बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट ने बिजली काटने को घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत पारित संरक्षण आदेश का उल्लंघन मानते हुए आदेश दिया और कहा महिला 10 जून 2026 को सुबह 11 बजे तक 3,000 रूपये मीटर शुल्क जमा करे। अधिशासी अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण खंड महिला को ऑनलाइन आवेदन में पूरी सहायता प्रदान करें

10 जून 2026 को शाम 4 बजे तक महिला के हिस्से में बिजली बहाल की जाए। कोर्ट ने कहा पुराने बकाये का बोझ महिला पर नहीं डाला जाएगा। वह देनदारी ससुर के खाते में है। कोर्ट के आदेश की प्रति उसी दिन रात 10 बजे तक यूपी पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों को ई-मेल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजी जाए। मामले की अगली सुनवाई 11 जून 2026 को होगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा लांघना गलत

Hindi News Local Uttar pradesh Mirzapur Mirzapur BJP Protest: BJP Workers Burn Mallikarjun Kharge Effigy मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा…

नानपारा में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानें:नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर गिराया, नोटिस के बाद भी नहीं रुके थे निर्माण

Hindi News Local Uttar pradesh Bahraich Nanpara Bahraich News | Municipal Council Demolishes Illegal Shops नानपारा में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानें:नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर गिराया, नोटिस…

You Missed

Stolen car slams into South Carolina home as teens bolt, authorities say

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
Stolen car slams into South Carolina home as teens bolt, authorities say

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा लांघना गलत

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा लांघना गलत

Trump rails against Bill Maher in his longest Truth Social post ever | CNN Business

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
Trump rails against Bill Maher in his longest Truth Social post ever | CNN Business

नानपारा में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानें:नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर गिराया, नोटिस के बाद भी नहीं रुके थे निर्माण

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
नानपारा में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानें:नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर गिराया, नोटिस के बाद भी नहीं रुके थे निर्माण

Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला