सलमान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट शेयर करेंगे, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Launches Official YouTube Channel | Behind the Scenes Video

सलमान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट शेयर करेंगे, बोले- A से Z तक सब मिलेगा24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान ने शुक्रवार को अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। जिसमें वो फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट शेयर करेंगे।

सलमान ने चैनल के लॉन्च का ऐलान एक मजेदार टीजर के साथ किया। इसमें वह अंग्रेजी अल्फाबेट बोलते नजर आए।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं… मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।”

खबर लिखे जाने तक इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 16 हजार पार हो गई थी।

सलमान के ऑफिशियल चैनल के बायो में लिखा है, “फिल्म एक्टर। आर्टिस्ट। पेंटर। ह्यूमैनिटेरियन। यह मेरा ऑफिशियल चैनल है।”

फिलहाल चैनल पर कई शॉर्ट्स मौजूद हैं। यूट्यूब के जरिए सलमान लंबे वीडियो शेयर कर सकते हैं। इससे फैंस को उनके काम, रोजमर्रा की जिंदगी और सिनेमा से बाहर की पसंद के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा।

बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं।

वह जल्द फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

सलमान साउथ के फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली के साथ फिल्म SVC63 में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है। इसमें नयनतारा भी हैं। फिल्म फिलहाल ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इन बड़े बॉलीवुड सितारों के भी हैं यूट्यूब चैनल

सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के भी अपने यूट्यूब चैनल हैं। इन चैनलों के जरिए कलाकार अपने फैंस से सीधे जुड़ते हैं।

कोई अपनी निजी जिंदगी के वीडियो शेयर करता है, तो कोई फिटनेस, खाना बनाने और फिल्मों की शूटिंग से जुड़े वीडियो दिखाता है। हालांकि, ज्यादातर सितारे अपने चैनल पर नियमत रूप से वीडियो नहीं डालते।

फराह खान: फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान का यूट्यूब चैनल इन दिनों काफी चर्चा में रहता है। उनके चैनल @farahkhank पर वह बॉलीवुड सितारों के घर जाती हैं, उनके साथ खाना बनाती हैं और कई मजेदार सवाल पूछती हैं।

इन वीडियो में सितारों के घर, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े दिलचस्प किस्से देखने को मिलते हैं। उनके कुक दिलीप के साथ मजेदार बातचीत भी दर्शकों को पसंद आती है। उनके चैनल पर 32 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे।

अक्षय कुमार: एक्टर का अपना यूट्यूब चैनल @akshaykumar है। इस चैनल पर करीब 12.4 लाख सब्सक्राइबर्स और 77 वीडियो हैं। यहां फिल्मों के प्रचार, ब्रांड से जुड़े वीडियो और उनके होस्टिंग शो के क्लिप देखने को मिलते हैं। हालांकि, पिछले तीन साल से इस चैनल पर कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया गया है।

आलिया भट्ट: 26 जून 2019 को आलिया भट्ट ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इसके जरिए वह फैंस को अपनी जिंदगी की झलक दिखाना चाहती थीं। उनके वीडियो में फिल्मों की शूटिंग, मेकअप, परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े पल देखने को मिलते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 26 लाख सब्सक्राइबर हैं।

कृति सेनन: एक्ट्रेस का यूट्यूब चैनल @kritisanon नवंबर 2021 में शुरू हुआ था। इस चैनल पर वह अपनी दिनचर्या, फिटनेस, स्किन की देखभाल और शूटिंग से जुड़े अनुभव शेयर करती हैं।

इन वीडियो के जरिए फैंस को उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में जानने का मौका मिलता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 13.4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

परिणीति चोपड़ा: एक्ट्रेस ने 25 जुलाई 2024 को अपना यूट्यूब चैनल @officialparineetichopra शुरू किया था। उनके चैनल पर करीब 2.79 लाख सब्सक्राइबर और 41 वीडियो हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    निधन के बाद रिलीज होंगी नाना पाटेकर की 5 फिल्में:तांत्रिक से लेकर पादरी के किरदार में नजर आएंगे; श्रद्धा कपूर के साथ शेयर की स्क्रीन

    Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Posthumous Film Releases | Shraddha Kapoor Shared Screen निधन के बाद रिलीज होंगी नाना पाटेकर की 5 फिल्में:तांत्रिक से लेकर पादरी के किरदार में…

    जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Allu Arjun & Guru Randhawa Jaipur Airport Visit | Saurabh Shukla जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले,…

    You Missed

    Inside the Making of GTA 6: Rockstar North Reveals How a Decade of Innovation and New Systems Are Shaping the Most Anticipated Game in History

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    Inside the Making of GTA 6: Rockstar North Reveals How a Decade of Innovation and New Systems Are Shaping the Most Anticipated Game in History

    निधन के बाद रिलीज होंगी नाना पाटेकर की 5 फिल्में:तांत्रिक से लेकर पादरी के किरदार में नजर आएंगे; श्रद्धा कपूर के साथ शेयर की स्क्रीन

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    निधन के बाद रिलीज होंगी नाना पाटेकर की 5 फिल्में:तांत्रिक से लेकर पादरी के किरदार में नजर आएंगे; श्रद्धा कपूर के साथ शेयर की स्क्रीन

    Greece vs England LIVE: Women’s World Cup qualification stats & head-to-head

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Greece vs England LIVE: Women’s World Cup qualification stats & head-to-head

    सलमान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट शेयर करेंगे, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    सलमान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट शेयर करेंगे, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

    Attacks on airport in Riyadh, Saudi Arabia leave 3 dead as Iran-backed Houthis escalate conflict

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views

    • 4 views
    जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर