शिवसेना नेता मर्डर में दो शूटर प्रयागराज से गिरफ्तार:मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड बनवाकर रवाना हुई, दोनों मूल रूप से वाराणसी के

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Mumbai Crime Branch Arrests Shiv Sena Leader Murder Shooters In Prayagraj

शिवसेना नेता मर्डर में दो शूटर प्रयागराज से गिरफ्तार:मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड बनवाकर रवाना हुई, दोनों मूल रूप से वाराणसी केप्रयागराज5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के पदाधिकारी प्रदीप (बाला) पूर्णेकर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। दोनों के शहर में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने

.

दोपहर में गिरफ्तारी हुई गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कनोजिया उर्फ तल्ली (41) और अमित सिंह उर्फ पपलू (34) के रूप में हुई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रयागराज में दबिश देने की सूचना दी थी। दोपहर में गिरफ्तारी हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई। मंदिर में छिपा था मुख्य आरोपी संतोष पुलिस के मुताबिक, संतोष कनोजिया गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयागराज के एक मंदिर में छिपा हुआ था। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। पुलिस को आशंका थी कि वह देश छोड़कर भाग सकता है या दूसरे राज्य में ठिकाना बना सकता है। दूसरे आरोपी अमित सिंह की पहचान वारदात के दौरान हेलमेट पहनकर आए संदिग्ध के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमित घटनास्थल पर संतोष के साथ पहुंचा था। अमित रिक्शा चालक है और ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके में रहता है। वहीं, संतोष ठाणे के मनपाड़ा इलाके का निवासी है। हत्या के बाद प्रयागराज पहुंचे थे आरोपी पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की ओर भागे थे। इसके बाद वे उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रयागराज पहुंचे। ठाणे से करीब 1,500 किलोमीटर दूर प्रयागराज में दोनों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की। स्थानीय स्तर पर दोनों की गिरफ्तारी और ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अब वहां दोनों से पूछताछ कर हत्या में उनकी भूमिका और फरारी के दौरान की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। कार्यालय में घुसकर मारी थीं सात गोलियां प्रदीप पूर्णेकर की 29 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो हमलावर उनके कार्यालय में घुसे और पिस्तौल से सात गोलियां चलाईं। इनमें से चार गोलियां पूर्णेकर को लगी थीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार इस मामले में कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। पुलिस ने पहले सुभाष उर्फ पप्प्या शिंदे को गिरफ्तार किया। इसके बाद निखिल यादव उर्फ शूटर और नितेश पवार को भी पकड़ा गया। अब संतोष कनोजिया और अमित सिंह की गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की साजिश, हमले की तैयारी और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

Hindi News Entertainment Bollywood Rekha Tragic Life Story; Vinod Mehra Amitabh Bachchan Mukesh Agarwal | Rekha Birthday रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से…

गैंगस्टर में भी प्रयागराज में पेश होगा अरमान:उमेश पाल हत्याकांड के शूटर की 22 को पेशी, गया जेल से लाने के लिए बनेगा प्रोडक्शन वारंट

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Umesh Pal Murder Case | Shooter Mohammad Arman Production Warrant Prayagraj गैंगस्टर में भी प्रयागराज में पेश होगा अरमान:उमेश पाल हत्याकांड के शूटर की…

You Missed

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 0 views
रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

Former Air Force captain highlights key movers in Round 1 at Korn Ferry Tour Championship – PGA Tour

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
Former Air Force captain highlights key movers in Round 1 at Korn Ferry Tour Championship – PGA Tour

गैंगस्टर में भी प्रयागराज में पेश होगा अरमान:उमेश पाल हत्याकांड के शूटर की 22 को पेशी, गया जेल से लाने के लिए बनेगा प्रोडक्शन वारंट

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
गैंगस्टर में भी प्रयागराज में पेश होगा अरमान:उमेश पाल हत्याकांड के शूटर की 22 को पेशी, गया जेल से लाने के लिए बनेगा प्रोडक्शन वारंट

Commanders GM Adam Peters talks Kaytron Allen, Austin Ekeler, Nick Cross

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views
Commanders GM Adam Peters talks Kaytron Allen, Austin Ekeler, Nick Cross

शिवसेना नेता मर्डर में दो शूटर प्रयागराज से गिरफ्तार:मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड बनवाकर रवाना हुई, दोनों मूल रूप से वाराणसी के

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views
शिवसेना नेता मर्डर में दो शूटर प्रयागराज से गिरफ्तार:मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड बनवाकर रवाना हुई, दोनों मूल रूप से वाराणसी के

Menos leyendas, más obreros: así han cambiado los banquillos de LaLiga

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views
Menos leyendas, más obreros: así han cambiado los banquillos de LaLiga