गोरखपुर के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार:कस्टमर बनकर पुलिस ने छापा मारा, 3 गिरफ्तार, 5 लड़कियों को मुक्त कराया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Spa Sex Racket Busted | 3 Arrested, 5 Girls Rescued

गोरखपुर के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार:कस्टमर बनकर पुलिस ने छापा मारा, 3 गिरफ्तार, 5 लड़कियों को मुक्त कराया14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र के बुद्धनगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का रामगढ़ताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

.

छापेमारी के दौरान पांच युवतियों को मुक्त कराया गया, जबकि महिला समेत तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब फरार स्पा संचालक की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

एक सप्ताह पहले मिली सूचना पुलिस को करीब एक सप्ताह पहले सूचना मिली थी कि बुद्धनगर स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस सेवाओं की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने निगरानी जारी रखी।

इसके बाद ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी और वर्तमान में पैडलेगंज में रहने वाले मंदीप सिंह तथा पादरी बाजार निवासी रिंकी लता को गिरफ्तार किया।

सीओ कैंट अरुण कुमार एस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि स्पा सेंटर में मौजूद पांच युवतियां दिल्ली, गाजीपुर, मिर्जापुर और गोरखपुर की रहने वाली हैं। सभी शहर में किराये के मकानों में रह रही थीं।

पूछताछ में सामने आया कि उन्हें अच्छी नौकरी, अधिक आय और स्पा में काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था। कुछ युवतियों ने बताया कि उन्होंने आनलाइन स्पा सेंटर में नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद संपर्क किया गया।

पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पूरे नेटवर्क की जांच कराई जा रही है। स्पा सेंटर मालिक के पकड़े जाने पर स्थिति साफ होगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

You Missed

Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 2 views
Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 2 views
शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी