अयोध्या में कंगना रनोट बोलीं- योगी मेरे भाई:रामलला के दर्शन किए, कहा- अब परिवार के साथ आऊंगी; क्या शादी का इशारा किया?

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Kangana Ranaut Ayodhya Visit | Actress Offers Prayers At Ram Mandir

अयोध्या में कंगना रनोट बोलीं- योगी मेरे भाई:रामलला के दर्शन किए, कहा- अब परिवार के साथ आऊंगी; क्या शादी का इशारा किया?अयोध्या22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रिकाबगंज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर शोरूम के उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

.

कंगना ने कहा- अयोध्या में सड़कें बनी हैं और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन अब साकार हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बताते हुए कहा कि अयोध्या के लोगों को उनकी सेवा का लाभ मिल रहा है। अयोध्या धाम आज विश्वभर में प्रसिद्ध हो रहा है। यहां रहने वाले लोग धन्य हैं। इस दौरान भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।

रामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन किए, देखें दो तस्वीरें…

कंगना रनौत साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने लहंगा के साथ दुपट्टा लिया हुआ था और बालों में फूलों का गजरा लगाए हुए थीं।कंगना रनौत साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने लहंगा के साथ दुपट्टा लिया हुआ था और बालों में फूलों का गजरा लगाए हुए थीं।कंगना रनौत में हनुमान गढ़ी में कहा- यहां आकर मैं धन्य हो गईं। मैं यहां की दिव्यता को महसूस किया है।कंगना रनौत में हनुमान गढ़ी में कहा- यहां आकर मैं धन्य हो गईं। मैं यहां की दिव्यता को महसूस किया है।

इसके बाद रामलला के दर्शन-पूजन के लिए श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचीं। रामलला को देखकर वे कुछ देर तक भगवान की मनमोहिनी छवि को अपलक निहारती रहीं। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामनामा और भगवान का प्रसाद देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने करीब 30 मिनट राम मंदिर में दर्शन और भ्रमण किया। इसके बाद हनुमान गढ़ी में दर्शन किए।

परिवार के साथ एक बार आना पड़ेगा

रामलला के दर्शन के बाद कंगना रनौत ने कहा- “रामलला की अयोध्या की पवित्र धरती है, इस पर आने का हमेशा एक सौभाग्य होता है, तभी आप यहां आ सकते हैं। यहां आने पर अत्यंत पावन और दिव्य अनुभूति हुई है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

कंगना रनौत ने राम मंदिर के भव्य परिसर की भी सराहना की। उन्होंने कहा- मंदिर परिसर बेहद विशाल और खूबसूरत है। अयोध्या में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि का अनुभव करने के लिए परिवार के साथ कम से कम दो से तीन दिन बिताने चाहिए। तभी यहां की दिव्यता को पूरी तरह महसूस किया जा सकता है। अब लगता है कि परिवार के साथ कम से कम एक बार यहां जरूर आना पड़ेगा।

लखनऊ आने पर कंगना ने कहा- यूपी आकर मुझे अच्छा लगता है। यहां विकास के काम देखने को मिलते हैं।लखनऊ आने पर कंगना ने कहा- यूपी आकर मुझे अच्छा लगता है। यहां विकास के काम देखने को मिलते हैं।

लखनऊ में राष्ट्रविरोधी साजिशों पर दिया था बयान

अयोध्या पहुंचने से एक दिन पहले कंगना रनौत लखनऊ गईं थी। लखनऊ में कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के आह्वान को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि देश के सामने राष्ट्रविरोधी तत्वों, आतंकवादी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों की चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि अलग-अलग बहानों से देश और नागरिकों को परेशान करने की साजिशें की जा रही हैं।

कंगना को रविवार दोपहर करीब 3 बजे अयोध्या से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था।

इससे पहले, कंगना 2024 में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या पहुंची थीं। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई की थी। वह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुई थीं। 26 अक्टूबर 2023 को फिल्म तेजस की रिलीज से पहले उन्होंने टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे।

कंगना अयोध्या कब-कब पहुंचीं, 3 तस्वीरें देखिए-

तस्वीर 21 जनवरी, 2024 की है। कंगना ने हनुमानगढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई की थी।तस्वीर 21 जनवरी, 2024 की है। कंगना ने हनुमानगढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई की थी।तस्वीर 22 जनवरी, 2024 की है। कंगना रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं।तस्वीर 22 जनवरी, 2024 की है। कंगना रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं।तस्वीर 26 अक्टूबर, 2023 की है। कंगना ने फिल्म तेजस की रिलीज से पहले टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे।तस्वीर 26 अक्टूबर, 2023 की है। कंगना ने फिल्म तेजस की रिलीज से पहले टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

झांसी का काली बाबा हिस्ट्रीशीटर निकला, गिरफ्तार: आर्मी जैसी ड्रेस पहनता, दिव्य दरबार लगाता था; विदेशों से आते थे भक्त

झांसी में काली सरकार बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला हिस्ट्रीशीटर निकला है। रविवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। वह वेश बदलकर मंदिर में रह रहा था। वह आर्मी जैसी ड्रेस पहनता था और दिव्य दरबार लगाता था। हर बीमारी ठीक करने का दावा करता था।

उसके दिव्य दरबार में देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते थे। इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। काली सरकार हरदोई के चौहान थोक का रहने वाला है। 3 साल पहले मारपीट के मामले में पेश न होने पर हरदोई कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। तब से वह फरार था। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow International Girls Day In Kakori | Rally Against Child Marriage & Rights काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर…

CJP प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनोट:बोलीं- देशद्रोही और आतंकी ताकतें बेनकाब हो रहीं; देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही

Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Statement On CJP Protest | Delhi Anti National Conspiracy CJP प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनोट:बोलीं- देशद्रोही और आतंकी ताकतें बेनकाब हो रहीं; देश को…

You Missed

Ben Affleck Opens Up About Co-Parenting With Jennifer Garner

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
Ben Affleck Opens Up About Co-Parenting With Jennifer Garner

काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
काकोरी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:बाल विवाह रोकने पर चर्चा, रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

Eagles release Pro Bowl quarterback Andy Dalton after just one disastrous pass in loss

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 2 views
Eagles release Pro Bowl quarterback Andy Dalton after just one disastrous pass in loss

अयोध्या में कंगना रनोट बोलीं- योगी मेरे भाई:रामलला के दर्शन किए, कहा- अब परिवार के साथ आऊंगी; क्या शादी का इशारा किया?

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
अयोध्या में कंगना रनोट बोलीं- योगी मेरे भाई:रामलला के दर्शन किए, कहा- अब परिवार के साथ आऊंगी; क्या शादी का इशारा किया?

NBA China Games 2026: Everything to know

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 2 views
NBA China Games 2026: Everything to know

CJP प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनोट:बोलीं- देशद्रोही और आतंकी ताकतें बेनकाब हो रहीं; देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 3 views
CJP प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनोट:बोलीं- देशद्रोही और आतंकी ताकतें बेनकाब हो रहीं; देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही