मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bollywood Celebs Visit Matrix Wellness Mumbai | Jackie Shroff Disha Patani

मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के ‘संडे दर्शन’4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में रविवार को बॉलीवुड सेलेब्स मैट्रिक्स वेलनेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इवेंट के रेड कारपेट पर टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और नताशा स्टेनकोविक समेत कई हस्तियों ने शिरकत की।

दिशा पाटनी अपने ट्रेंडी आउटफिट्स में पहुंचीं। उनके साथ ही एली अवराम, नताशा स्टेनकोविक, दिव्या अग्रवाल और निम्रत कौर ने भी अपने लुक से लाइमलाइट में रहीं।

दूसरी तरफ, जुहू स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर पारंपरिक ‘संडे दर्शन’ की परंपरा निभाई। उन्होंने कश्मीरी पशमीना शॉल और मैरून कुर्ते में प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।

इवेंट में परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ

कार्यक्रम में अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने ऑल-ब्लैक फिट लुक में पहुंचे, तो वहीं उनके पिता और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने कूल अंदाज में दिखाई दिए। दोनों ने मीडिया के कैमरों के सामने पोज दिए और इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उनकी टाइगर श्रॉफ मां की मां आएशा श्रॉफ और बहन करिश्मा श्रॉफ भी दिखाई दीं।

84वें जन्मदिन पर बिग बी ने दिए ‘संडे दर्शन’

इवेंट्स के इस माहौल के बीच जुहू में अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा लगा रहा। रविवार, 11 अक्टूबर को अपने 84वें जन्मदिन के मौके पर बिग बी ने अपनी बरसों पुरानी ‘संडे दर्शन’ की परंपरा को जारी रखा। वे अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर बने चबूतरे पर आए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

मैरून कुर्ते और कश्मीरी शॉल में दिखे अमिताभ

अपने जन्मदिन और संडे दर्शन के इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। उन्होंने डार्क मैरून रंग का कुर्ता पहना था, जिसके साथ भूरे रंग की कश्मीरी कानी पशमीना शॉल कंधे पर ली हुई थी।

अमिताभ अपने सिग्नेचर डार्क-रिम वाले चश्मे और दाहिनी कलाई पर बंधी पतली केसरिया मौली के साथ दिखाई दिए। बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर दूर-दूर से आए फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

    Hindi News Entertainment Bollywood Actor Imran Khan Mumbai FIR | CJP Protest August Kranti Maidan Update एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया…

    गोंडा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 40 लाख की ठगी:विदेशी गिफ्ट और CBI का डर दिखाकर वसूले रुपए, जेवर बेचकर भी भरी पेनाल्टी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Cyber Fraud | Instagram Friendship Foreign Gift Scam Rs 40 Lakh गोंडा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 40 लाख की ठगी:विदेशी गिफ्ट और…

    You Missed

    Severe storms, tornadoes leave damage across central North Carolina

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    Severe storms, tornadoes leave damage across central North Carolina

    एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

    Biggest Thing We’ve Learned About Giants After First 4 Games

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    Biggest Thing We’ve Learned About Giants After First 4 Games

    मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

    NFL Week 5 inactives, injury tracker: Browns WR KC Concepcion ruled out with head injury