एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Actor Imran Khan Mumbai FIR | CJP Protest August Kranti Maidan Update

एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शनिवार को वे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान को हिरासत में लिया था और देर रात रिहा कर दिया था।

रविवार को मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और 189 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन के दौरान उनके साथ उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन भी मौजूद थे।

प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हिरासत में लिए गए इमरान खान।प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हिरासत में लिए गए इमरान खान।

बीएनएस की 5 धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इमरान खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (आदेश न मानना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 189(2) (गैर-कानूनी जमावड़ा), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी खुद ही शिकायतकर्ता बने हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पूरी मुंबई में 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था।

प्रोटेस्ट के दौरान एक्टर को डिटेन किया था

प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं’। वैन के अंदर से सामने आए एक वीडियो में जब उनकी कजिन जैन ने उनसे पूछा कि क्या वे कभी जेल गए हैं, तो इमरान ने कहा कि अभी जो हालात हैं, उसे देखकर इसके चांस लग रहे हैं। मीडिया से बातचीत में इमरान ने कहा कि उन्हें बिना वजह सड़क से उठाकर वैन में बैठा दिया गया था।

इमरान खान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।इमरान खान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

रिहाई के बाद पैदल घर लौटने का दावा

हिरासत से छूटने के बाद लेखा वाशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि पुलिस ने उन्हें रिहाई के बाद कोई कार या कैब नहीं करने दी।

लेखा ने बताया कि उनका मोबाइल भी जमा करा लिया गया था, जिसके बाद वे इमरान और जैन के साथ पैदल ही घर की तरफ निकले। वहीं, इमरान खान ने बताया कि रिहाई से पहले उन्हें और अन्य लोगों को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया था।

रिहाई के बाद इमरान अपनी गर्लफ्रेंड रेखा के साथ सड़क पर पैदल चलते दिखाई दिए।रिहाई के बाद इमरान अपनी गर्लफ्रेंड रेखा के साथ सड़क पर पैदल चलते दिखाई दिए।

‘मैं किसी संगठन का हिस्सा नहीं, आम नागरिक की तरह पहुंचा’

अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान इमरान खान ने मीडिया से कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है और न ही वे किसी संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी प्रतिनिधि के तौर पर बात करने नहीं आए हैं, बल्कि एक आम नागरिक होने के नाते लोगों का साथ देने पहुंचे हैं।

ये खबर भी पढ़ें

CJP प्रोटेस्ट से एक्टर इमरान खान हुए डिटेन:प्रकाश राज बोले- डेमोक्रेसी की हत्या नहीं करने देंगे, वो नंगे होते रहेंगे; ऋचा चड्ढा भी भड़कीं

जंतर मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिला है। अनुराग कश्यप, सिंगर विशाल ददलानी और प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने पर सरकार पर नाराजगी जाहिर की है। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सर छोटू राम इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्रों के दो गुट:हॉस्टल से लेकर बाहर तक जमकर चले लात घूसे, कैंपस में अफरा-तफरी;वीडियो वायरल

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut SRIT Hostel Clash | Students Fight Video Update सर छोटू राम इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्रों के दो गुट:हॉस्टल से लेकर बाहर तक जमकर…

    मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Celebs Visit Matrix Wellness Mumbai | Jackie Shroff Disha Patani मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी…

    You Missed

    49ers Announce Roster Moves Ahead of #SFvsSEA

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    49ers Announce Roster Moves Ahead of #SFvsSEA

    सर छोटू राम इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्रों के दो गुट:हॉस्टल से लेकर बाहर तक जमकर चले लात घूसे, कैंपस में अफरा-तफरी;वीडियो वायरल

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    सर छोटू राम इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्रों के दो गुट:हॉस्टल से लेकर बाहर तक जमकर चले लात घूसे, कैंपस में अफरा-तफरी;वीडियो वायरल

    Severe storms, tornadoes leave damage across central North Carolina

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    Severe storms, tornadoes leave damage across central North Carolina

    एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

    Biggest Thing We’ve Learned About Giants After First 4 Games

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views