- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Mumbai Ambani Devi Shakti Event | Aamir Khan, Ranveer Singh Photos
अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और गौरी खान भी पहुंचीं12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई में शनिवार शाम अंबानी परिवार ने नवरात्रि से पहले ‘देवी शक्ति’ उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्वदेश इरोस के एक साल पूरे होने के मौके पर हुआ। इसमें रणवीर सिंह, कृति सैनन, आमिर खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया।
बता दें कि स्वदेश इरोस, रिलायंस रिटेल का एक प्रमुख (फ्लैगशिप) लग्जरी स्टोर है। यह स्टोर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों के काम को बढ़ावा देने और उसे प्रदर्शित करने के लिए शुरू किया गया था।
कार्यक्रम में भारतीय शिल्प, सांस्कृतिक परंपराओं और त्योहार की शुभ भावना का जश्न मनाया गया।
देखें इवेंट की तस्वीरें-
आमिर खान पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे और डायरेक्टर राजू हिरानी के साथ पोज दिए।
कार्यक्रम में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी मौजूद रहीं।
मुकेश अंबानी ने ब्लैक बंधगला पहना था।
इवेंट में रश्मिका मंदाना और शनाया कपूर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।
इवेंट में एकता कपूर हल्के गुलाबी आउटफिट में नजर आईं, उनका लुक सिंपल और एलिगेंट था।
ओरी भी इवेंट में शामिल हुए।
संजय दत्त ब्लैक आउटफिट में इवेंट में पहुंचे।
भावना पांडे, महीप कपूर और गौरी खान ने साथ में पोज दिए।
इवेंट में अमृता फडणवीस नीले रंग के आउटफिट में नजर आईं।
फराह खान प्रिंटेड आउटफिट और स्टाइलिश ज्वेलरी में इवेंट में पहुंचीं।
सारा अली खान नीले और सुनहरे रंग के आउटफिट में नजर आईं।
कृति सैनन ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।
कुशा कपिला भी अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचीं।
कारीगरों और पारंपरिक कलाओं को सम्मान
स्वदेश इरोस के एक साल पूरे होने पर उन कारीगरों को सम्मान दिया गया, जो अपनी मेहनत, हुनर और रचनात्मकता से देश की पारंपरिक कलाओं को जीवित रख रहे हैं।
मेहमानों को भारत की मशहूर कलाओं के पीछे की बारीक प्रक्रिया सीधे देखने का मौका मिला। इसके लिए कालीघाट पेंटिंग, कलमकारी और अशावली बुनाई का लाइव प्रदर्शन किया गया।
इन प्रदर्शनों में इन कलाओं के लिए जरूरी सटीकता, धैर्य और विशेषज्ञता को दिखाया गया। मेहमानों ने पीढ़ियों से चली आ रही इस कारीगरी को करीब से समझा।
कार्यक्रम में लिमिटेड-एडिशन कलमकारी का खास प्रदर्शन भी हुआ। इससे इस पारंपरिक कला की खूबसूरती को सामने लाया गया।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔


