भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bigg Boss 20 Controversy | Salman Khan Questions Scout Love Relationship

भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों शो के कंटेस्टेंट्स स्काउट ओपी और लव गिल के अजीबो-गरीब रिश्ते के चलते चर्चा में है। दोनों इसे भाई-बहन का रिश्ता बताते हैं, हालांकि शो में एक-दूसरे के साथ उनका बिहेवियर सवालों में है। सोशल मीडिया पर कई क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिनमें कभी स्काउट लव को गलत तरह छूते दिखे, तो कभी उन्हें मसाज देते दिखे। चर्चा के बीच अब सलमान खान ने वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठाया।

शो के हालिया एपिसोड में सलमान ने लव गिल और स्काउट की कथित शारीरिक नजदीकियों पर लव से पूछा, आपका कोई भाई है?

जब लव ने कहा हां, तो सलमान ने पूछा- बड़ा भाई है या छोटा। तो लव ने बताया कि उनका 17 साल का छोटा भाई है।

इस पर सलमान काफी देर तक चुप रहे और फिर पूछा कि आपका भाई के साथ रिश्ता कैसा है। ऑकवर्ड है, फिजिकल टच पर। क्या वो आपको पैर से कमर पर टच करते हैं, मसाज देते हैं।

जब लव ने कहा कि वो भाई के साथ ऐसा करती हैं, तो सलमान ने बात वहीं रोक दी और कहा- अगर आपको फर्क नहीं पड़ता, तो फिर ठीक है।

सलमान के जाने के बाद स्काउट परेशान दिखे और कहा कि उनके रिश्ते को गलत तरह दिखाया जा रहा है, जिस पर लव ने कहा कि वो भाई-बहन जैसे ही रहते हैं।

पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी उठाए सवाल

काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भाई-बहन’ वाले रिश्ते से स्काउट और लव गिल के बीच इस तरह की शारीरिक नजदीकियां आखिर कैसे आ गईं? रिश्तों में कुछ सीमाएं होनी चाहिए, रियलिटी शो में भी। आखिर इनके बीच चल क्या रहा है? सिर्फ मस्ती-मजाक या फिर हदें पार हो रही हैं?’

क्यों हुआ लव-स्काउट के रिश्ते पर विवाद

लव गिल और स्काउट ओपी शुरुआत से खुद को भाई-बहन बताते आए हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनके कुछ क्लिप से विवाद हो रहा है। दरअसल, एक क्लिप में स्काउट, सोफे पर लेटी हुईं लव की कमर पर पैर फेरते दिखे। आलोचना होने पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने भी लाइव स्ट्रीमिंग पर इस मुद्दे पर सफाई दी।

शो में आईं 2 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री

टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। मनीष गोयल हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने ‘कहानी घर घर की’ से टेलीविजन करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘भाभी’ और ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया।

कौन हैं नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन, जो बयानों से विवादों में रहे

नकुल धुल हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंटरनेट पर वह ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से मशहूर हैं।

वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मीम्स, व्यंग्य, मजाक और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। उनकी पहचान बेबाक अंदाज और तंज भरे कंटेंट से बनी है। नकुल धुल महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने से कई बार विवादों में रह चुके हैं। उनका एक पुराना वीडियो फरवरी 2026 में भी विवाद का कारण बना था। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, ‘किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखो 11 बजे। तुम्हें पता लगेगा डर क्या होता है।’

इसके बाद वह दोस्तों से कहते हैं कि लड़की को छेड़ना नहीं है। तेज चलना है, अचानक दौड़ना है और फिर उससे आगे निकल जाना है।

इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े डर को मजाक बनाने पर सवाल उठाए थे।

महिलाओं को ‘नीचा जेंडर’ कहने वाला वीडियो

नकुल धुल का एक दूसरा पुराना वीडियो भी चर्चा में है। इसमें वह महिलाओं के लिए ‘नीचा जेंडर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई देते हैं। वीडियो में वह कहते हैं, ‘बात ऐसी है कि नीची जेंडर के लोगों के साथ नहीं घूमते हम। ये है नीचा जेंडर। हम हैं ऊंचे जेंडर के लोग।’

बयान सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके नजरिए पर सवाल उठाए। लोगों ने इसे महिलाओं को कमतर दिखाने वाली सोच बताया।

क्यों एक साथ हुईं 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री

दरअसल, बिग बॉस का 20वां सीजन, पिछले सीजन के मुकाबले खास चर्चा में नहीं है। शो में कंटेस्टेंट्स के चुनाव पर भी सवाल उठाए गए थे। टास्क और डबल लाइफ वाली थीम भी सवालों में थी। हर साल शो झगड़ों के चलते सुर्खियां बटोरता है, हालांकि इस साल के कंटेस्टेंट्स शो में वैल्यू एड करने में नाकाम दिखे। कंटेस्टेंट्स से ज्यादा चर्चा सलमान खान के बयानों की है। ऐसे में मेकर्स ने शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स जोड़े हैं, जिससे आने वाले दिनों में शो में बड़े झगड़े देखने मिल सकते हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

    Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Maa Chandraghanta Darshan At Kaushambi Kadadham | Navratri Crowd Update नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के…

    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    Hindi News Entertainment Bollywood Breaking Bad Actor RJ Mitte Suicide In Texas | Breaking Bad News ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में…

    You Missed

    Tennis bad boy batters racket and cuts hand… then wins

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    Tennis bad boy batters racket and cuts hand… then wins

    नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

    Loud street agitators are turning the entrance to Disneyland into a vacation nightmare

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 3 views
    Loud street agitators are turning the entrance to Disneyland into a vacation nightmare

    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 3 views
    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    Loved ones mourn woman, 22, gunned down outside Little Village home: ‘Changed the whole family’

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    Loved ones mourn woman, 22, gunned down outside Little Village home: ‘Changed the whole family’

    नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना