होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Thane Hotel Raid: TV Actress Rescued From Sex Racket | Human Trafficking

होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक होटल में रेड कर देह व्यापार और मानव तस्करी के एक कथित रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 35 साल की एक टीवी एक्ट्रेस को भी रेस्क्यू किया गया है। वहीं रैकेट चलाने वाली एक 39 साल की महिला की भी गिरफ्तारी हुई है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ीं महिलाओं को देह व्यापार में फंसाती थी।

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह पर टीवी सीरियल, वेब सीरीज में काम करने वाली एक्ट्रेसेस को फंसाया जा रहा था। इन्हें फोटोशूट के नाम पर बुलाया जाता और बाद में जबरन रैकेट में शामिल किया जाता था।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

महाराष्ट्र पुलिस को एक NGO से इस कथित रैकेट की जानकारी मिली थी। इसके बाद 8 अक्टूबर को पुलिस ने मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में नकली, अंडरकवर ग्राहक भेजा। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने होटल में छापा मारा।

इस दौरान पुलिस ने तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) को पकड़ा। पुलिस का आरोप है कि वह महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के बदले पैसे ले रही थी। इस रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया गया। वह हिंदी टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। बचाव के बाद उन्हें मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन में सुरक्षा के लिए रखा गया है। पुलिस ने एक्ट्रेस का नाम और उनके काम से जुड़ी दूसरी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला और उसका कथित साथी मनोरंजन जगत में काम करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। हालांकि, पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि इस मामले में कुल कितनी महिलाएं प्रभावित हुई हैं और कथित रैकेट कितने समय से चल रहा था।

तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली है और फिलहाल मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहती थी। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143 और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसके कथित पुरुष साथी की तलाश कर रही है। मामले में जांच जारी है।

2026 का ये इस तरह का तीसरा मामला

1. सितंबर 2026ः भोजपुरी फिल्मों और हिंदी वेब सीरीज में काम कर चुकी 26 वर्षीय एक्ट्रेस पर कथित देह व्यापार का रैकेट चलाने का आरोप लगा। पुलिस ने दो महिलाओं को बचाया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच शुरू हुई। एक्ट्रेस की पहचान रिपोर्ट में नहीं बताई गई।

2. जून 2026ः मुंबई पुलिस ने एक होटल में कथित देह व्यापार के रैकेट पर कार्रवाई की। रिपोर्टों के मुताबिक, मराठी फिल्म की एक लीड एक्ट्रेस और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी दूसरी एक्ट्रेस को बचाया गया। मामले में एक मेकअप आर्टिस्ट को कथित तौर पर ग्राहकों और महिलाओं के बीच संपर्क कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पहले भी कई एक्ट्रेसेस को किया गया रेस्क्यू

2025 में टीवी एक्ट्रेस अनुष्का दास को किया गया था रेस्क्यू

हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस अनु्ष्का दास को कथित देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप था कि वह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने की कोशिश कर रही महिलाओं को ग्राहकों से मिलवाती थीं। कार्रवाई में टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकीं दो महिलाओं को बचाया गया।

2025 में 4 एक्ट्रेसेस को किया गया रेस्क्यू

पुलिस ने एक होटल में जाल बिछाकर कथित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, चार महिला कलाकारों को बचाया गया। इनमें से एक हिंदी टीवी सीरियल में काम कर चुकी थीं। श्याम सुंदर अरोड़ा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके सहयोगी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

2020 में सावधान इंडिया की एक्ट्रेस को बचाया गया

पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर कथित देह व्यापार के मामले में तीन महिला कलाकारों को बचाया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी। प्रिय शर्मा नाम की 29 वर्षीय महिला को कथित तौर पर रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बचाई गई महिलाओं में टीवी क्राइम शो सावधान इंडिया में काम कर चुकी एक कलाकार और मराठी फिल्मों व सीरियल में काम कर चुकी एक महिला शामिल थीं।

2015 में कास्टिंग डायरेक्टर ने एक्ट्रेसेस को फंसाया

2015 में पुलिस ने कास्टिंग डायरेक्टर राज सिन्हा को कथित तौर पर महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में एक टीवी एक्ट्रेस समेत दो महिलाओं को बचाया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मेरठ में CJP के विरोध में कमिश्नरी पहुंचे छात्र:दिल्ली पुलिस के समर्थन में लगाए नारे, CJP और ध्रुव राठी पर युवाओं को गुमराह करने का लगाया आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Students Protest Against CJP & Dhruv Rathee | Delhi Police Support मेरठ में CJP के विरोध में कमिश्नरी पहुंचे छात्र:दिल्ली पुलिस के समर्थन…

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत:बांदा अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज

    Hindi News Local Uttar pradesh Banda Paramai Banda Road Accident | Youth Sachin Death Case, Police FIR Against Driver तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत:बांदा अस्पताल में…

    You Missed

    Taylor Sheridan’s ‘Crime Thriller Masterpiece’ is Officially One of the Most-Watched Shows in the World

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 2 views
    Taylor Sheridan’s ‘Crime Thriller Masterpiece’ is Officially One of the Most-Watched Shows in the World

    मेरठ में CJP के विरोध में कमिश्नरी पहुंचे छात्र:दिल्ली पुलिस के समर्थन में लगाए नारे, CJP और ध्रुव राठी पर युवाओं को गुमराह करने का लगाया आरोप

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 2 views

    Official GTA 6 merch collection drops via Rockstar Games: Where to buy

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 5 views
    Official GTA 6 merch collection drops via Rockstar Games: Where to buy

    होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 7 views
    होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

    Shane Gillis Bombs ‘SNL’ Monologue (Again): ‘You’re Either Gay or You’re Hitler’

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 7 views
    Shane Gillis Bombs ‘SNL’ Monologue (Again): ‘You’re Either Gay or You’re Hitler’

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत:बांदा अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 6 views
    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत:बांदा अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज