आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Zayn Marie & Imran Khan Detained In Mumbai Protest | Video Controversy

आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आमिर खान की भांजी जैन मैरी 8 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। उनके साथ कजिन एक्टर इमरान खान भी पहुंचे थे। प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पर उन्हें डिटेन किया गया था। अब जैन ने एक वीडियो जारी कर डिटेनशन के समय हुई बर्बरता से शरीर पर लगे चोट के निशान दिखाए हैं।

जैन मैरी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बांह, उंगलियों और पैरों पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं। चोट दिखाते हुए जैन ने कहा, “हमें इतना मत डराइए कि पहले से कोई डर ही बाकी न रहे।”

जैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी से भी एक वीडियो जारी कर दिखाया है कि उनकी जांघ में नील पड़ चुके हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘कुछ मेरी कला और कुछ मुंबई पुलिस और राइट कंट्रोल ऑफिसर्स की। ये नर्क की तरह दर्दनाक है, लेकिन आर्ट और कराओके करेंगे।’

जैन मैरी, इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। तीनों को कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद रविवार को इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

बीएनएस की 5 धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इमरान खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (आदेश न मानना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 189(2) (गैर-कानूनी जमावड़ा), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी खुद ही शिकायतकर्ता बने हैं।

जैन मैरी ने सोशल मीडिया पर डिटेन किए जाने का वीडियो जारी किया, जिसमें वो, लेखा और इमरान लगातार पुलिस से डिटेन किए जाने की वजह पूछते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी जैन ने पुलिस वैन से एक वीडियो जारी किया। जैन ने दावा किया कि उन्हें कथित तौर पर यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है।

लेखा वॉशिंगटन ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर बताया कि रिहाई के बाद वे सुरक्षित हैं। साथ ही लेखा ने दावा किया कि रिहाई के बाद भी उनकी मुश्किलें जारी रहीं। उन्होंने कहा कि वे घर लौटने के लिए कैब बुक नहीं कर सके। लेखा के मुताबिक, मुंबई पुलिस उन ड्राइवरों को कथित तौर पर धमका रही थी, जो उन्हें ले जाने के लिए तैयार थे।

इमरान ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए

अन्य प्रदर्शनकारियों की ओर से शेयर किए गए वीडियो में इमरान भी घटना के बारे में बोलते दिखे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें, लेखा और जैन को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया। इमरान के मुताबिक, इस दौरान उन्हें हिरासत में लिए जाने की कोई वजह नहीं बताई गई।

क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट?

कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कथित गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग को लेकर मुंबई और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए।

क्यों डिटेन किए गए इमरान खान

मुंबई पुलिस के अनुसार, अगस्त क्रांति मैदान में सभा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि, CJP कार्यकर्ताओं का दावा था कि उन्होंने अनुमति मांगने के लिए अधिकारियों को ईमेल किया था। उनका कहना था कि अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस कार्रवाई मुंबई तक सीमित नहीं रही।

दिल्ली में 4,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें ज्यादातर लोग जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों से थे।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय जगह थी। कई CJP नेताओं और विपक्ष के प्रमुख नेताओं को भी वहां पहुंचने से पहले हिरासत में लिया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    UPSSSC ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप:60 जिलों में 25 अक्टूबर से होगी PET परीक्षा, 3 दिन 6 पाली में एग्जाम

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj UPSSSC PET Exam 2026: Exam City Slip Released | Uttar Pradesh PET Dates UPSSSC ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप:60 जिलों में 25 अक्टूबर…

    मेरठ में CJP के विरोध में कमिश्नरी पहुंचे छात्र:दिल्ली पुलिस के समर्थन में लगाए नारे, CJP और ध्रुव राठी पर युवाओं को गुमराह करने का लगाया आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Students Protest Against CJP & Dhruv Rathee | Delhi Police Support मेरठ में CJP के विरोध में कमिश्नरी पहुंचे छात्र:दिल्ली पुलिस के समर्थन…

    You Missed

    Animals Ending Explained: How Does Ben Affleck Take On a Vindictive Kidnapper?

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 3 views
    Animals Ending Explained: How Does Ben Affleck Take On a Vindictive Kidnapper?

    UPSSSC ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप:60 जिलों में 25 अक्टूबर से होगी PET परीक्षा, 3 दिन 6 पाली में एग्जाम

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 3 views
    UPSSSC ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप:60 जिलों में 25 अक्टूबर से होगी PET परीक्षा, 3 दिन 6 पाली में एग्जाम

    Deion Sanders’ GF Karrueche Tran Turns Emotional Over Unexpected Gesture From Sanders Family Member: “Called Me…”

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 4 views
    Deion Sanders’ GF Karrueche Tran Turns Emotional Over Unexpected Gesture From Sanders Family Member: “Called Me…”

    आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 5 views
    आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं

    Taylor Sheridan’s ‘Crime Thriller Masterpiece’ is Officially One of the Most-Watched Shows in the World