जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ी

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Ayushmann Khurrana & Sara Ali Khan In Jaipur For Udta Teer Promotion

जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ीजयपुर55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान सोमवार शाम फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते नजर आए। यहां से वे सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गए। सारा अली ब्लैक मास्क लगाकर एयर

.

फिल्म के प्रमोशन को लेकर मंगलवार को जयपुर में कई कार्यक्रम होंगे। फिल्म प्रमोशन की शुरुआत परकोटा क्षेत्र में होगी। यहां ऐतिहासिक इमारतों में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान फोटोशूट करेंगे।

वहीं बाद में आयुष्मान और सारा टोंक रोड स्थित चोखी ढाणी में मीडिया से रूबरू होंगे। यहां दोनों कलाकार राजस्थानी परिवेश और पारंपरिक पहनावे के बीच फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

आयुष्मान खुराना एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए।आयुष्मान खुराना एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए।आयुष्मान खुराना की फोटो क्लिक करते हुए फैंस।आयुष्मान खुराना की फोटो क्लिक करते हुए फैंस।सारा अली खान मास्क पहने एयरपोर्ट से बाहर निकलीं।सारा अली खान मास्क पहने एयरपोर्ट से बाहर निकलीं।सारा अली खान सुरक्षाकर्मियों के साथ निकलीं।सारा अली खान सुरक्षाकर्मियों के साथ निकलीं।

वीजीयू में स्टूडेंट्स के साथ करेंगे मस्ती

परकोटा क्षेत्र में फोटोशूट के बाद दोनों कलाकार वीजीयू यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान दोनों सितारों के अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करने का कार्यक्रम भी है। बॉलीवुड सितारों के साथ सीधे बातचीत और मनोरंजन का यह मौका विद्यार्थियों के लिए खास रहेगा।

स्पाई-कॉमेडी है ‘उड़ता तीर’

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी है। इसमें जासूसी, गलत पहचान और हास्य से भरी परिस्थितियों का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बिलाल की भूमिका में हैं, जिसे एक मिशन के दौरान विस्फोट के बाद याददाश्त खोने पर अपनी पहचान को लेकर भ्रम हो जाता है। वह खुद को भारत की आतंकवाद निरोधक टीम का अधिकारी समझने लगता है। सारा अली खान फिल्म में उनकी सहकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जासूसी मिशन के साथ पहचान को लेकर पैदा होने वाली उलझनों और हास्यपूर्ण घटनाओं को कहानी का आधार बनाया गया है। फिल्म में बृजेंद्र काला, राहुल बोस, राम कपूर और गुलशन ग्रोवर सहित कई कलाकार भी नजर आएंगे। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

दूसरी बार साथ नजर आएगी आयुष्मान-सारा की जोड़ी

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में भी साथ नजर आ चुके हैं। ‘उड़ता तीर’ में दोनों की जोड़ी एक अलग अंदाज में दिखाई देगी। इस बार कहानी में रोमांस के बजाय जासूसी, एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण प्रमुख है। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

दो बार बदली ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट

फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट में दो बार बदलाव किया जा चुका है। फिल्म को पहले 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 9 अक्टूबर तय की। अब एक बार फिर रिलीज को आगे बढ़ाते हुए 23 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। जानकारी के अनुसार- अक्टूबर में फिल्मों की रिलीज का कैलेंडर व्यस्त होने और सिनेमाघरों में बेहतर स्क्रीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेकर्स ने यह फैसला लिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने मां को बताई वारदात

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Crime: Minor Girl Assault Attempt In Jaitpura | Accused Arrested वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में…

रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं, कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया एंटी नेशनल

Hindi News Entertainment Bollywood Ranvir Shorey Controversy | Delhi CJP Protest Statement रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं,…

You Missed

Panthers at Sabres projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 12, 2026
  • 1 views
Panthers at Sabres projected lineups | NHL.com

वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने मां को बताई वारदात

  • By dp
  • October 12, 2026
  • 1 views
वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने मां को बताई वारदात

Danny Trejo Speaks Out About His Role in Daily Wire ‘Pawn Shop’ Movie: ‘I Am Not Pro-ICE. I Am Pro-Immigrant.’

  • By dp
  • October 12, 2026
  • 3 views
Danny Trejo Speaks Out About His Role in Daily Wire ‘Pawn Shop’ Movie: ‘I Am Not Pro-ICE. I Am Pro-Immigrant.’

रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं, कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया एंटी नेशनल

  • By dp
  • October 12, 2026
  • 3 views
रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं, कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया एंटी नेशनल

Verizon (VZ) Stock Could Be Undervalued On Satellite Competition News

  • 4 views
जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ी