रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं, कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया एंटी नेशनल

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranvir Shorey Controversy | Delhi CJP Protest Statement

रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं, कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया एंटी नेशनल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता रणवीर शौरी ने दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के सड़क प्रदर्शन का कड़ा विरोध किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर ने कहा कि लोगों को सड़कों पर उतरने के बजाय अदालत, संसद और लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंने सड़कों को जाम करने और कानून-व्यवस्था में बाधा डालने को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया। यह विवाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद सामने आया है।

‘संसद और वोटों में दिखाएं अपनी संख्या’

रणवीर शौरी ने CJP प्रवक्ता सौरव दास का एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा कि अपनी ताकत सड़कों पर दिखाने के बजाय संसद और चुनाव में वोटों के जरिए दिखाएं। अगर यह रास्ता सही नहीं लगता तो अदालतों का रुख करें, यही असली लोकतांत्रिक तरीका है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा करना और आम जनता को परेशान करना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।

‘विरोध प्रदर्शन केवल आखिरी रास्ता होना चाहिए’

रणवीर ने आगे लिखा कि किसी भी लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन सबसे आखिरी रास्ता होना चाहिए, न कि न्यायपालिका या विधायिका को दरकिनार करने का जरिया।

उन्होंने कहा कि असहमति जताने के अधिकार के नाम पर रोजाना सड़कों पर हंगामा करना और आम लोगों की जिंदगी मुश्किल में डालना गलत है। उनके मुताबिक, उपलब्ध कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल किए बिना सीधे प्रदर्शन करना केवल अराजकता फैलाने या पब्लिसिटी पाने का तरीका है।

कंगना बोलीं- देश को अस्थिर करने की साजिश

अभिनेत्री कंगना रनोट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व को ‘देशद्रोही और आतंकी ताकतें’ करार दिया है। कंगना ने कहा कि देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है और अब आम लोग ही इन ताकतों को पकड़कर जवाब मांगेंगे।

कंगना ने कहा कि पुलिस की बात तो अलग है, अब आम जनता खुद इन लोगों को पकड़ेगी और सवाल पूछेगी क्योंकि लोगों ने इन्हें पहचानना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा के लिए एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

कंगना रनोट ने विरोध प्रदर्शन पर कहा कि देशविरोधी ताकतों का सच अब उजागर हो रहा है।कंगना रनोट ने विरोध प्रदर्शन पर कहा कि देशविरोधी ताकतों का सच अब उजागर हो रहा है।

CEC के इस्तीफे की मांग कर रही CJP

CJP और विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी मुद्दे पर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होना था।

हालांकि, शनिवार और रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोका। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इन दो दिनों में CJP, विपक्षी दलों और छात्र संगठनों के हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

3 महीने पहले शिक्षा मंत्री का लिया था इस्तीफा

CJP ने तीन महीने पहले भी एक बड़ा आंदोलन चलाया था, जिसके दबाव में तत्कालीन शिक्षा मंत्री को अपना इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही यह संगठन लगातार प्रशासनिक और चुनावी सुधारों से जुड़े मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। ये खबर भी पढ़ें आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं

आमिर खान की भांजी जैन मैरी 8 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। उनके साथ कजिन एक्टर इमरान खान भी पहुंचे थे। प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पर उन्हें डिटेन किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने मां को बताई वारदात

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Crime: Minor Girl Assault Attempt In Jaitpura | Accused Arrested वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में…

    जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ी

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ayushmann Khurrana & Sara Ali Khan In Jaipur For Udta Teer Promotion जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता…

    You Missed

    Panthers at Sabres projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 1 views
    Panthers at Sabres projected lineups | NHL.com

    वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने मां को बताई वारदात

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 1 views
    वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने मां को बताई वारदात

    Danny Trejo Speaks Out About His Role in Daily Wire ‘Pawn Shop’ Movie: ‘I Am Not Pro-ICE. I Am Pro-Immigrant.’

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 4 views
    Danny Trejo Speaks Out About His Role in Daily Wire ‘Pawn Shop’ Movie: ‘I Am Not Pro-ICE. I Am Pro-Immigrant.’

    रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं, कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया एंटी नेशनल

    • By dp
    • October 12, 2026
    • 4 views
    रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं, कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया एंटी नेशनल

    Verizon (VZ) Stock Could Be Undervalued On Satellite Competition News