भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Bharthana Gas Cylinder Accident | Second Woman Dies In Etawah

भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारीउवैस चौधरी | इटावा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में भरथना कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में बीते शनिवार सुबह 8 बजे गैस सिलेंडर में आग लगने से हुए हादसे में घायल दूसरी महिला सीमा की भी मंगलवार देर रात 11 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे वाले दिन ही उनकी देवरानी रश्मि ने सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

हादसे में दोनों महिलाओं के अलावा प्रेम किशोर भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। अब इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि घायल प्रेम किशोर का घर पर रहकर उपचार चल रहा है।

भरथना के मोहल्ला शुक्लागंज में शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खाना और श्राद्ध का भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और उसकी चपेट में आने से सीमा और रश्मि गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को आग से बचाने के लिए पहुंचे प्रेम किशोर भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में घिरे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की। लोगों ने छत के दूसरे रास्ते से घर के अंदर पहुंचकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को उपचार के लिए सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भेजा गया।

हादसे के दिन ही रश्मि की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसीं सीमा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं। मंगलवार देर रात उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में देवरानी और जेठानी की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। हादसे में घायल प्रेम किशोर का उपचार घर पर रहकर चल रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

    Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Greater Noida Electric Bus Service Expansion | Noida Airport Connectivity ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई…

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Hindi News Entertainment Bollywood IIFA 2028 Hollywood Expansion | Andre Timmins Reveals Salman Shahrukh Secrets भास्कर इंटरव्यू2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स…

    You Missed

    PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

    ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

    What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

    भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views