उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Crime: Woman Threatened Over Debt Dispute In Chakeri | News Update

उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटीनूरुल अली | कानपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में उधारी के 1500 रुपये मांगने पर नाराज ई-रिक्शा चालक ने महिला दुकानदार पर असलहा तान दिया। आरोपी ने महिला को धमकाते हुए उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी सनिगवां चौकी पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मांगलार देर रात व्यापारियों ने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

घटना सनिगवां चौकी क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित तिरंगा चौराहा, मंगला विहार सेकंड का है। अर्चना दीक्षित जनरल स्टोर का संचालन करती हैं। अर्चना ने बताया कि, मंगलवार शाम आसपास की दुकानें बंद थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी पर दुकान का करीब 1500 रुपये उधार था। महिला दुकानदार के बेटे ने उससे रुपये मांगे थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी दुकान पर पहुंचा और महिला व्यापारी पर कथित तौर पर असलहा तान दिया। उसने धमकी दी कि उनके बेटे को जान से मार देगा।

वहीं,व्यापारी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी सनिगवां चौकी पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वहीं व्यापारियों ने बताया कि, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

व्यापारी संगठन ने महिला व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए चेतावनी दी कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर दुर्गेश शुक्ला, राहुल तिवारी, शुभम शर्मा, परमानंद पटेल और सुजीत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    Hindi News Entertainment Bollywood Emraan Hashmi Gunmaster G9 Set Accident | SUV Crashes Into Van Video इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई;…

    ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

    Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Greater Noida Electric Bus Service Expansion | Noida Airport Connectivity ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई…

    You Missed

    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

    उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

    PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views