कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Municipal Commissioner Penalty | Garbage Throwing Fine Drive

कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्मानाकानपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में दीपावली से पहले शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-2 और जोन-5 के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया।

.

इस दौरान सड़कों की गुणवत्ता, पैचवर्क, ग्रीन बेल्ट की सफाई, कूड़ा उठान और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का जायजा लिया। राम वाटिका मैरिज लॉन और नौबस्ता-बर्रा बाईपास के बीच हाईवे पर कूड़ा मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और दोनों मामलों में 20-20 हजार रुपए यूजर चार्ज वसूलने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कोका कोला चौराहा, द्वारिकापुरी बाजार, जरीब चौकी, अफीम कोठी चौराहा, झकरकटी बस अड्डा, टाटमिल चौराहा, मनोज इंटरनेशनल, कृष्णा नगर, श्याम नगर, पीएसी मोड़, यशोदा नगर बाईपास, नौबस्ता चौराहा, बर्रा बाईपास और रविदासपुरम समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार से पहले सभी जरूरी काम प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं।

पैचवर्क की जांच HBTU से कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि त्योहारों को देखते हुए बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैचवर्क पहले कराया जाए। इन क्षेत्रों में रात के समय काम कराया जाए, ताकि यातायात और कारोबार प्रभावित न हो। इसके बाद गलियों की सड़कों की मरम्मत पूरी की जाए।

उन्होंने सभी पैचवर्क की गुणवत्ता जांचने के लिए कोर कटिंग और सैंपलिंग कराने समेत नमूनों की जांच एचबीटीयू से कराने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-2 और जोन-5 के इलाकों का निरीक्षण किया।नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-2 और जोन-5 के इलाकों का निरीक्षण किया।

बिजली का पोल-स्ट्रीट लाइट की दिक्कतें

नगर आयुक्त ने 15वें वित्त आयोग से कृष्णापुरम में बनाई गई सड़क का भी निरीक्षण किया। 550 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 80 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें सड़क के साथ फुटपाथ का निर्माण भी शामिल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में बिजली का पोल और स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में परेशानी होती है। इस पर नगर आयुक्त ने अवर अभियंता राकेश को दो दिन के भीतर नया पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ग्रीन बेल्ट की सफाई और टूटी ग्रिल ठीक होगी

सीओडी पुल से रामादेवी तक ग्रीन बेल्ट की सफाई कराने के साथ टूटी ग्रिल और क्षतिग्रस्त हिस्सों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए। मनोज इंटरनेशनल से रामादेवी के बीच सड़क की बाईं ओर बनी ग्रीन बेल्ट को भी साफ कराने को कहा गया। नगर आयुक्त ने कहा कि अगले निरीक्षण में सीओडी पुल से कृष्णापुरम तक सड़क की बाईं पट्टी पर झाड़ियां और गंदगी नहीं मिलनी चाहिए।

कूड़ा फेंकने पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना

राम वाटिका मैरिज लॉन के बाहर कूड़ा फेंके जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने लॉन के मालिक अमित मल्होत्रा से 20 हजार रुपए यूजर चार्ज वसूलने और चालान करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा कूड़ा फेंकने पर उसे संबंधित संस्थान से ही हटवाया जाएगा।

इसी तरह नौबस्ता बाईपास से बर्रा बाईपास के बीच हाईवे के किनारे बने कूड़ाघर में बड़ी मात्रा में कूड़ा मिला। नगर आयुक्त ने संबंधित संस्था हिंदुस्तान डाकयार्ड से कूड़ा उठवाने और 20 हजार रुपए यूजर चार्ज वसूलने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सड़कों की गुणवत्ता, पैचवर्क, ग्रीन बेल्ट की सफाई, कूड़ा उठान और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का जायजा लिया।नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सड़कों की गुणवत्ता, पैचवर्क, ग्रीन बेल्ट की सफाई, कूड़ा उठान और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का जायजा लिया।

खराब हुक लोडर तीन दिन में ठीक करने का अल्टीमेटम

कृष्णा नगर ट्रांसफर स्टेशन के निरीक्षण में कूड़ा उठान की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि ट्रांसफर स्टेशन के बाहर उपलब्ध जगह का इस्तेमाल कर कूड़े से भरे ट्रकों को कंपैक्टर में लोड कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भेजा जाए।

स्टेशन के पास कई दिनों से खराब खड़े हुक लोडर को लेकर भी नाराजगी जताई गई। नगर आयुक्त ने तीन दिन में वाहन की मरम्मत कर उसे चालू करने का अल्टीमेटम दिया। ऐसा नहीं होने पर संबंधित फर्म अर्बन इन्वायमेंट के प्रोपराइटर मनीष के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

रविदासपुरम में 1.50 करोड़ से बन रही सड़क

वार्ड-9 के रविदासपुरम में बाईपास से सब्जी मंडी होते हुए छठ पूजा मार्ग तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। 15वें वित्त आयोग से प्रस्तावित इस परियोजना की लागत 1.50 करोड़ रुपए है। निरीक्षण के दौरान चौराहे पर डॉट नाला धंसने से बड़ा गड्ढा मिला। नगर आयुक्त ने तीन दिन में सड़क का काम पूरा करने के निर्देश दिए। जलकल विभाग के महाप्रबंधक को नाले की मरम्मत उसी दिन कराने को कहा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Second Trailer Launch | Bengaluru Event Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi ‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु…

अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें

Hindi News Entertainment Bollywood Anupam Kher Statement On CJP Protest & PM Modi | Viral Video अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध…

You Missed

This viral $30 Home Depot holiday sweater comes with over $200 worth of tools

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 0 views
This viral  Home Depot holiday sweater comes with over 0 worth of tools

'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 0 views
'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

Global tech sell-off deepens as enthusiasm for AI stocks wobbles | CNN Business

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
Global tech sell-off deepens as enthusiasm for AI stocks wobbles | CNN Business

कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

Michele Tafoya reacts after getting Trump’s endorsement

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Michele Tafoya reacts after getting Trump’s endorsement

अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 6 views
अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें