- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur dehat
- Rasulabad
- Asulabad Road Accident | Mobile Salesman Killed After Bus Collision
कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौलगोलू | रसूलाबाद, कानपुर देहात5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर देहात में रसूलाबाद के धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में लगे मेले में जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात बस की टक्कर से मौत हो गई। पीछे से टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान बहादुरपुर निवासी वैभव उर्फ ओमी पांडेय (28) पुत्र विमलेश कुमार पांडेय के रूप में हुई है। वह मोबाइल एसेसरीज की दुकानों पर सामान सप्लाई करने का काम करता था। गुरुवार को सेल्समैन का काम निपटाने के बाद वह बाइक से रसूलाबाद स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में लगे मेले में जा रहा था।
इसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
वैभव अविवाहित था और मोबाइल एसेसरीज की दुकानों पर सामान सप्लाई कर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। उसके पिता विमलेश कुमार पांडेय रसूलाबाद स्थित केकेडीएम विद्यालय में स्टोर इंचार्ज हैं, जबकि मां इंद्रा पांडेय गृहिणी हैं। परिवार में उसका बड़ा भाई अभिषेक पांडेय है। जवान बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह और कस्बा इंचार्ज रामकृष्ण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



