भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी ताल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Assembly Election | BJP Leaders Ticket Controversy & Challenge

भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी तालप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच बुलंदशहर जिले की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों के सामने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने ही एक बड़ी राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है। वर्तमान जिलाध्यक्ष से लेकर तमाम जिला और क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी इन सीटों से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं, जिससे कई विधायकों की नींद उड़ गई है।

बुलंदशहर सदर सीट पर दो पूर्व जिलाध्यक्षों हिमांशु मित्तल और अनिल सिसोदिया ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है, जिससे वर्तमान विधायक प्रदीप चौधरी की टेंशन काफी बढ़ गई है। वहीं, सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर वर्तमान जिलाध्यक्ष विकास चौहान के साथ-साथ पूर्व जिला मंत्री ठाकुर अर्जुन सिंह ने भी ताल ठोक दी है, जिससे विधायक लक्ष्मीराज सिंह के खेमे में हलचल मची हुई है।

बुलंदशहर सदर सीट पर दो पूर्व जिलाध्यक्षों हिमांशु मित्तल और अनिल सिसोदिया ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।बुलंदशहर सदर सीट पर दो पूर्व जिलाध्यक्षों हिमांशु मित्तल और अनिल सिसोदिया ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

अनूपशहर विधानसभा सीट पर भाजपा जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा और आरएसएस सह प्रभारी प्रोफेसर अरुण शर्मा कौन्दू ने विधायक संजय शर्मा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शिकारपुर विधानसभा सीट पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा और जिला महामंत्री ऋषि शर्मा मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

चूंकि इस सीट से वर्तमान विधायक अनिल शर्मा का हाल ही में निधन हो चुका है, ऐसे में उनके बेटे कुश शर्मा भी यहाँ से अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके अलावा, खुर्जा विधानसभा सीट से जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि और पूर्व प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि की सक्रियता से विधायक मीनाक्षी सिंह के खेमे में खलबली मची है।

अन्य सीटों पर भी संगठनात्मक पदाधिकारियों का जोर देखा जा रहा है। डिबाई विधानसभा सीट से जिला उपाध्यक्ष पवन लोधी मैदान में हैं, जबकि स्याना विधानसभा सीट से सांसद भोला सिंह के प्रतिनिधि धर्मेंद्र काली ने अपनी स्थिति मजबूत की है।

जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि चुनाव में टिकट मांगना हर पार्टी कार्यकर्ता का लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकार है। कोई भी कार्यकर्ता टिकट की मांग कर सकता है। पार्टी हाईकमान सर्वे और रणनीति के आधार पर जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाएगा, पूरा संगठन और सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    Hindi News Entertainment Bollywood Nai Naveli Movie Review | Yami Gautam Dhar Ramayana Ravana Connection मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के…

    इमरान खान को भारत छोड़ने कहा, किरण राव-सबा आजाद भड़कीं:गजेंद्र चौहान बोले- ये देशद्रोही, 24 घंटे में निकालो; फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे इमरान

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Mumbai FRRO Notice Controversy | High Court Challenge इमरान खान को भारत छोड़ने कहा, किरण राव-सबा आजाद भड़कीं:गजेंद्र चौहान बोले- ये देशद्रोही, 24 घंटे…

    You Missed

    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 1 views
    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 1 views
    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    Accenture Tells Employees They Can Now Spend Only $29 on Claude Per Month

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 5 views
    Accenture Tells Employees They Can Now Spend Only  on Claude Per Month

    भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी ताल

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 5 views
    भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी ताल

    Wuhan Open: Sonay Kartal beats Jasmine Paolini to reach quarter-finals

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 7 views

    • 6 views
    इमरान खान को भारत छोड़ने कहा, किरण राव-सबा आजाद भड़कीं:गजेंद्र चौहान बोले- ये देशद्रोही, 24 घंटे में निकालो; फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे इमरान