रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayana Trailer Launch Bengaluru | Ranbir Kapoor Calls Yash Boss

रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को ‘बॉस’ कहकर पुकारा; ‘जय श्री राम’ बोलकर की स्पीच की शुरुआत1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे ट्रेलर का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम रणबीर कपूर ने ‘जय श्री राम’ के नारे से अपना भाषण शुरू किया और कन्नड़ भाषा में बोलकर वहां मौजूद लोगों का सम्मान किया।

वहीं रणबीर ने साउथ सुपरस्टार यश को ‘यश बॉस’ कहकर संबोधित किया। इवेंट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और निर्देशक नितेश तिवारी मौजूद रहे।

रणबीर ने कन्नड़ में की बात, कम सीखने पर मांगी माफी

इवेंट में जब रणबीर कपूर स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने ‘जय श्री राम’ बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की फिर कन्नड़ भाषा में बोलना शुरू किया। थोड़ी कन्नड़ बोलने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए जनता से माफी भी मांगी।

रणबीर ने अपने अंदाज में कहा कि इस बार वे इतनी ही भाषा सीखकर आ पाए हैं और अगली बार ‘यश बॉस’ से थोड़ी ज्यादा कन्नड़ सीखकर आएंगे।

यश ने फैंस से एकजुट होने के लिए कहा

अपने संबोधन के दौरान अभिनेता यश ने लोगों से आपसी भेदभाव भूलकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हम ‘बांटो और राज करो’ की तरह आपस में ही लड़ते रहे, तो दुनिया का मुकाबला कभी नहीं कर पाएंगे।

यश ने कन्नड़भाषियों और पूरे दक्षिण भारत के दर्शकों से ‘रामायण’ फिल्म का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि जब नीयत सही हो, तो सभी को साथ खड़े होना चाहिए। भारतीय संस्कृति में भगवान राम के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने लोगों से इस पौराणिक गाथा को बड़े पर्दे पर देखने का आग्रह किया।

देखें रामायण के दूसरे ट्रेलर की झलक …

ट्रेलर में अच्छाई और बुराई के बीच युद्ध की पृष्ठभूमि भी बताई गई है।ट्रेलर में अच्छाई और बुराई के बीच युद्ध की पृष्ठभूमि भी बताई गई है।पुष्पक विमान में सीता को रावण और जटायु युद्ध देखेते हुए बताया गया है।पुष्पक विमान में सीता को रावण और जटायु युद्ध देखेते हुए बताया गया है।राम (रणबीर कपूर) का संवाद सुनाई देता है, जिसमें वे कहते हैं- लंका को हर हाल में ढूंढ कर रहेंगे।राम (रणबीर कपूर) का संवाद सुनाई देता है, जिसमें वे कहते हैं- लंका को हर हाल में ढूंढ कर रहेंगे।रावण का लंका जीतने के बाद का सीन।रावण का लंका जीतने के बाद का सीन।लंका पर हमला करने के सीन में रावण को अजेय दिखाया गया है।लंका पर हमला करने के सीन में रावण को अजेय दिखाया गया है।एक्टर कुणाल कपूर देवराज इंद्र के रूप में अपने ऐरावत हाथी पर सवार नजर आ रहे हैं।एक्टर कुणाल कपूर देवराज इंद्र के रूप में अपने ऐरावत हाथी पर सवार नजर आ रहे हैं।यश रावण के रोल में दमदार और शक्तिशाली दिखाई देते हैं।यश रावण के रोल में दमदार और शक्तिशाली दिखाई देते हैं।रावण (यश) ऐरावत पर वार करके उसे जमीन पर गिरा देता है।रावण (यश) ऐरावत पर वार करके उसे जमीन पर गिरा देता है।राम के रूप में रणबीर और सीता बनीं साई पल्लवी।राम के रूप में रणबीर और सीता बनीं साई पल्लवी।

5 नवंबर को रिलीज होगा पहला पार्ट

निर्माताओं की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा। पहले भाग में भगवान राम और रावण की कहानियां अलग-अलग चलेंगी, जिससे इस पार्ट में दोनों का आमना-सामना नहीं होगा। वहीं, दोनों के बीच होने वाले ऐतिहासिक युद्ध के दृश्य अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाले दूसरे पार्ट में दिखाए जाएंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Malhar Patekar Statement | Tanushree Datta Allegations Nana Patekar तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका…

    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    Hindi News Entertainment Bollywood Nai Naveli Movie Review | Yami Gautam Dhar Ramayana Ravana Connection मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के…

    You Missed

    PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 0 views
    PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 0 views
    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 2 views
    NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 2 views
    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 3 views