'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Pranit More Viral Video Row; Biryani Joke Controversy | Corpses Private Parts

‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:‘370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में सेजल पवार नाम की एक डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे।

वीडियो में सेजल ने कहा, “खोपड़ी काटी और फिर लास्ट में जो भी है, प्रजनन अंग…”

इस पर प्रणित मोरे ने पूछा, “तू डॉक्टर है या कसाई? और जोक भी मारते हो या सीरियस रहते हो?”

सेजल ने जवाब दिया, “मारते हैं।”

इसके बाद प्रणित मोरे ने कहा, ” ऐसे जोक भी मारते हो कि इसके (शव) दिमाग में कुछ नहीं है।”

बातचीत के दौरान सेजल ने आगे कहा, “जो भी हो… साइज वगैरह।”

यह सुनकर प्रणित मोरे ने हैरानी जताते हुए पूछा, “क्या? तुम लोग इन सब बातों पर भी चर्चा करते हो?”

सोशल मीडिया पर बयान को लेकर नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसको लेकर नाराजगी जताई और यह भी सवाल उठाया कि इस वीडियो पर रिएक्शन उतना ज्यादा क्यों नहीं दिख रहा, जितना हिमांशु जांगड़ा के बयान पर देखने को मिला था।

वीडियो को लेकर सेजल पवार ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के साथ सेजल ने माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

एक इंस्टा पोस्ट में उन्होंने लिखा,

QuoteImage

हाल ही में मेरा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे दोबारा देखने के बाद मैं पूरी तरह समझती हूं कि मेरी बातों से लोगों को क्यों ठेस पहुंची और वे नाराज क्यों हुए। जिस विषय पर मैंने बात की थी, वह काफी संवेदनशील है। मेरी टिप्पणियां ऐसे तरीके से सामने आईं, जैसा उन्हें नहीं आना चाहिए था। मेरा किसी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि इरादे से ज्यादा मायने इस बात के होते हैं कि लोगों पर उसका क्या असर पड़ा।

QuoteImageसेजल पवार की पोस्ट।सेजल पवार की पोस्ट।

उन्होंने आगे लिखा,

QuoteImage

मैं अपनी कही बात का बचाव करने या कोई बहाना बनाने नहीं आई हूं। मैं अपनी गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। अब पीछे मुड़कर देखने पर मुझे एहसास होता है कि मेरी बातों का मतलब लोग उस तरह निकाल सकते थे, जैसा मेरा इरादा नहीं था। एक छात्र के रूप में यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा है। इस घटना ने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया है कि मुझे अपनी बात और अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ रखनी चाहिए, खासकर उन विषयों पर जो गंभीरता और समझ की मांग करते हैं।

QuoteImage

गलती न दोहराने की बात करते हुए सेजल ने कहा,

QuoteImage

जिन लोगों को इस वीडियो क्लिप से दुख पहुंचा, निराशा हुई या उनकी भावनाएं आहत हुईं, उनसे मैं दिल से माफी मांगती हूं। मैं अपनी गलती को समझती हूं और भरोसा दिलाती हूं कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

QuoteImage

वहीं, प्रणीत मोरे पहले से ही बिरयानी विवाद को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने अपना अकाउंट फिर से एक्टिव कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें…

‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन

22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर हुए विरोध के बाद की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज; जमकर एक्शन करती दिखीं आलिया भट्ट: शाहरुख बोले- पहले तुम दिल तोड़ती थीं, अब हड्डियां तोड़ रही हो

    शाहरुख बोले- पहले तुम दिल तोड़ती थीं, अब हड्डियां तोड़ रही हो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:37Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह: डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा

    डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव‘फिल्म काला हिरण में सलमान की इमेज बिगाड़ने की कोशिश’: सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे

    सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar4:01Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा: कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

    कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:31Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे