गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग:किसानों का प्रदर्शन, कहा- धान क्रय केंद्र चालू हो, बारिश से नुकसान का मुआवजा मिले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Farmers Protest | Sugarcane Price Hike & Paddy Centers Demand

गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग:किसानों का प्रदर्शन, कहा- धान क्रय केंद्र चालू हो, बारिश से नुकसान का मुआवजा मिलेअभिषेक सिंह | सीतापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा।

.

इसमें गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल तय करने, धान क्रय केंद्रों को चालू कराने और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई।

गन्ने का मूल्य ₹500 करने की मांग

संगठन के प्रदेश महासचिव प्रदीप शुक्ला ‘श्याम’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है। इसके बावजूद किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि चीनी के बाजार मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का मूल्य कम से कम ₹500 प्रति क्विंटल तय किया जाना चाहिए।

धान क्रय केंद्रों को धरातल पर चालू कराने की मांग

प्रदीप शुक्ला ने धान खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कागजों पर 12 अक्टूबर से क्रय केंद्र शुरू हो चुके हैं, लेकिन धरातल पर केंद्र निष्क्रिय हैं। इसके कारण किसान बिचौलियों और आढ़तियों को ₹1,400 से ₹1,500 प्रति क्विंटल में धान बेचने को मजबूर हैं। जबकि सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य ₹2,441 से ₹2,461 प्रति क्विंटल है।

आलू किसानों को राहत देने की मांग

मांगपत्र में आलू किसानों को सस्ता बीज और कोल्ड स्टोर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। किसानों ने ठेके और बटाई पर खेती करने वालों को राहत देने के साथ यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

किसानों ने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों में आरोप सिद्ध होने पर मांगा जवाब

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Nagar Palika President Sarita Agarwal Faces Notice Over Financial Irregularities गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों…

हाथरस में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का यूज:जीएसटी छापे के दौरान हुआ था हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Youth Controversy | PM Modi GST Raid Video Police Action हाथरस में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग:जीएसटी छापे के दौरान…

You Missed

Ripple (XRP) and Stellar (XLM) Are Trailing Bitcoin This Month. Which Catches Up First?

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
Ripple (XRP) and Stellar (XLM) Are Trailing Bitcoin This Month. Which Catches Up First?

गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों में आरोप सिद्ध होने पर मांगा जवाब

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों में आरोप सिद्ध होने पर मांगा जवाब

Ryan Gosling’s Star Wars Starfighter Trailer Breaks a 49-Year-Old Franchise Tradition

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 4 views
Ryan Gosling’s Star Wars Starfighter Trailer Breaks a 49-Year-Old Franchise Tradition

गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग:किसानों का प्रदर्शन, कहा- धान क्रय केंद्र चालू हो, बारिश से नुकसान का मुआवजा मिले

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 5 views
गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग:किसानों का प्रदर्शन, कहा- धान क्रय केंद्र चालू हो, बारिश से नुकसान का मुआवजा मिले

Chad Lowe shares message of hope following the death of his 13-year-old daughter

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 6 views

  • 8 views
हाथरस में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का यूज:जीएसटी छापे के दौरान हुआ था हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच