प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल, बजरंग दास का बना था 50 फीट ऊंचा आश्रम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Ashram Collapse | Bajrang Das Ashram In Jhusi Collapses

प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल, बजरंग दास का बना था 50 फीट ऊंचा आश्रमप्रयागराज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में गंगा नदी की बीच धारा में बना बजरंग दास का आश्रम शुक्रवार देर रात अचानक ढह गया। हादसे के समय आश्रम के अंदर मौजूद तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस और एनडीआरए

.

गंगा का जलस्तर घटने के बाद बढ़ा कटान

जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से 50 फीट ऊंचा यह आश्रम गंगा नदी की बीच धारा में बना था। पिछले कुछ दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद घटने लगा था। जलस्तर कम होने के दौरान आश्रम के आसपास मिट्टी का कटान बढ़ गया। इससे आश्रम की नींव कमजोर होने लगी और दीवारों में दरारें आ गईं। शुक्रवार देर रात अचानक पूरा आश्रम ढह गया।

मलबे में दबे तीन लोग, एनडीआरएफ की मदद से निकाला

हादसे के समय आश्रम से जुड़े तीन लोग अंदर मौजूद थे। आश्रम गिरने से तीनों मलबे में दब गए और घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। आसपास की जमीन दलदली होने के कारण पुलिसकर्मियों को आश्रम तक पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके बाद एनडीआरएफ की मदद ली गई। स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने मिलकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था आश्रम

गंगा की बीच धारा में बना यह आश्रम पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था। जलस्तर में उतार-चढ़ाव और मिट्टी के कटान के कारण इसकी स्थिति कमजोर हो गई थी। बताया गया कि आश्रम में रखा सामान पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। हालांकि, हादसे के समय तीन लोग अंदर मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाज

Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Akshay Kumar Shooting Stopped In Mussoorie | Dehradun Health Update मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट…

सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त ने कहा- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Fatherhood Plan; Marriage Sanjay Dutt | Koffee With Karan सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त…

You Missed

Maksim Chmerkovskiy tells “DWTS” judge Carrie Ann Inaba to ‘get some consistency’ after criticism of sister-in-law Jenna Johnson

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 0 views
Maksim Chmerkovskiy tells “DWTS” judge Carrie Ann Inaba to ‘get some consistency’ after criticism of sister-in-law Jenna Johnson

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाज

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 0 views
मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाज

Why does the internet hate Jessica Tarlov so much?

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 5 views
Why does the internet hate Jessica Tarlov so much?

प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल, बजरंग दास का बना था 50 फीट ऊंचा आश्रम

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 5 views
प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल, बजरंग दास का बना था 50 फीट ऊंचा आश्रम

‘True Detective’ Season 5 Officially Casts Nicolas Cage — and Antonio Banderas

  • 7 views
सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त ने कहा- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए