मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Dehradun
  • Akshay Kumar Shooting Stopped In Mussoorie | Dehradun Health Update

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाजमसूरी2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी पीठ में खिंचाव आने और ठंड के कारण दर्द होने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

.

फिलहाल अक्षय कुमार मसूरी के होटल सवॉय में ठहरे हुए हैं। अक्षय कुमार की टीम के अनुसार, मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान अचानक उनकी पीठ में दर्द उठा, जिसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। वह मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए कार से उत्तराखंड पहुंचे थे।

उन्हें यहां दो दिन तक शूटिंग करनी थी। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने के कारण वह शूटिंग के लिए मसूरी नहीं पहुंच पाए। अब दर्द में कुछ राहत मिलने के बाद अक्षय कुमार दोबारा मसूरी पहुंच गए हैं। वह फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, अगर दर्द ज्यादा बढ़ता है तो वह दिल्ली लौट सकते हैं।

अक्षय कुमार ने मंगलवार को मसूरी आते समय फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं।अक्षय कुमार ने मंगलवार को मसूरी आते समय फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं।

फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग के लिए पहुंचे उत्तराखंड

अक्षय कुमार इन दिनों साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म का ब्रिटेन शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है।

इससे पहले भी अक्षय कुमार मसूरी में शूटिंग कर चुके हैं। अक्षय कुमार मई 2023 में उत्तराखंड आए थे। उस दौरान उन्होंने फिल्म ‘शंकरा’ की शूटिंग के लिए रुड़की और आसपास के इलाकों का दौरा किया था।

इस दौरान उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात भी की थी। इससे पहले 18 फरवरी 2022 में वह फिल्म ‘कठपुतली’ की शूटिंग के लिए मसूरी और देहरादून आए थे।

तस्वीरें देखिए-

अक्षय कुमार मई 2023 में अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम पहुंचे थे।अक्षय कुमार मई 2023 में अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम पहुंचे थे।मई 2023 में ही अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए थे और पूजा-अर्चना की थी।मई 2023 में ही अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए थे और पूजा-अर्चना की थी।धाम से बाहर निकलकर अक्षय कुमार हाथ जोड़कर जयकारा लगाते हुए।धाम से बाहर निकलकर अक्षय कुमार हाथ जोड़कर जयकारा लगाते हुए।

इस दौरान उन्होंने सीमाद्वार स्थित ITBP परिसर में विश्वस्तरीय वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया और जवानों के साथ सद्भावना मैच खेला। उन्होंने देश की सुरक्षा में जवानों के योगदान की सराहना की थी।

———————————————

ये खबर भी पढे़ें…

नवरात्रि के पहले दिन नैना देवी मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:रिया चक्रवर्ती के साथ नैनीताल में कर रहीं शूटिंग; बारिश के बीच रोमांटिक सॉन्ग शूट किया

नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखकर जाह्नवी कपूर होटल से करीब 150 मीटर पैदल चलकर नैना देवी मंदिर पहुंचीं। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

Hindi News Entertainment Bollywood Arjun Bijlani Statement On Salman Khan Marriage | Single Life Benefits भास्कर इंटरव्यूसलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है;…

प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल, बजरंग दास का बना था 50 फीट ऊंचा आश्रम

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Ashram Collapse | Bajrang Das Ashram In Jhusi Collapses प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल,…

You Missed

NVIDIA RTX Spark PCs Available Today — A New Beginning for Windows PCs

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 1 views
NVIDIA RTX Spark PCs Available Today — A New Beginning for Windows PCs

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 1 views
सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

Maksim Chmerkovskiy tells “DWTS” judge Carrie Ann Inaba to ‘get some consistency’ after criticism of sister-in-law Jenna Johnson

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
Maksim Chmerkovskiy tells “DWTS” judge Carrie Ann Inaba to ‘get some consistency’ after criticism of sister-in-law Jenna Johnson

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाज

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाज

Why does the internet hate Jessica Tarlov so much?

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 6 views
Why does the internet hate Jessica Tarlov so much?

प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल, बजरंग दास का बना था 50 फीट ऊंचा आश्रम

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 7 views
प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल, बजरंग दास का बना था 50 फीट ऊंचा आश्रम