दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • BMC Demolition At Ajay Devgn Juhu Bungalow | Illegal Construction Row

दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार कियामुंबई1 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक्टर अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम ने बंगले में किए गए निर्माण को तोड़ा है। आरोप है कि काम रोकने का नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण जारी था।

दैनिक भास्कर से बातचीत में अजय देवगन के पीआर पराग देसाई ने इन खबरों का खंडन किया है। उनका कहना है कि अजय देवगन के बंगले में BMC की टीम नहीं आई। ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जिस प्रॉपर्टी को लेकर खबरें आ रही हैं, वह अजय की है और उनके घर से थोड़ी ही दूर है। अजय ने उसे किराए पर दिया हुआ है। संभव है कि बीएमसी को उस प्रॉपर्टी में कुछ अनियमितताएं मिली हों, जिसके चलते कार्रवाई हुई हो।

पराग देसाई का कहना है कि आज दोपहर तक इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

दावा- पार्टीशन की दीवारों और खिड़कियों में बदलाव किया

अजय देवगन का बंगला मुंबई के जुहू इलाके की कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ((जेवीएनपी स्कीम, एन एस रोड नंबर 11, प्लॉट एस-10) में 7,802 वर्ग फीट में बना है। आरोप है कि बंगले में अंदरूनी बदलाव, पार्टीशन की दीवारें, खिड़कियां और अन्य निर्माण कार्य जरूरी अनुमति के बिना किए जा रहे थे।

बंगले में हुई कार्रवाई की ये फोटोज सामने आईं…

10 सितंबर को जारी किया था नोटिस

रिपोर्ट के अनुसार, BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य तुरंत रोकने और संबंधित दस्तावेजों के साथ जरूरी अनुमतियां जमा करने का निर्देश दिया गया था।

नोटिस के बाद भी काम जारी रहने पर एक्शन लिया

नगर निगम के मुताबिक नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद BMC ने बंगले में किए गए कुछ कथित अनधिकृत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।

BMC की कार्रवाई की खबरों के बीच काजोल को मुंबई के एक दुर्गा पंडाल में स्पॉट किया गया है। इस दौरान फिल्ममेकर और कजिन अयान मुखर्जी भी साथ नजर आए।

दावा- बंगले को कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए देने से शुरू हुआ विवाद

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में विवाद की एक वजह अजय देवगन के बंगले का व्यावसायिक इस्तेमाल भी है। जानकारी के मुताबिक 10 अगस्त 2026 को देवगन परिवार ने जुहू स्थित बंगले को ‘फ्लोरियन हुरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड’ को 5 साल के लिए लीज पर दिया था। यह डील 10 करोड़ 61 लाख रुपए में हुई थी। शुरुआती मासिक किराया 16 लाख रुपए तय किया गया था।

बंगले में कमर्शियल सैलून और स्पा खोलने की योजना थी। हालांकि, कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के कुछ निवासी इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि रिहायशी इलाके में सैलून और स्पा खुलने से ट्रैफिक बढ़ेगा। साथ ही पार्किंग और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के मुताबिक, उसने 22 जुलाई 2026 को देवगन परिवार को बंगला लीव-एंड-लाइसेंस के आधार पर किराए पर देने के लिए NOC दी थी। सोसाइटी का कहना है कि यह मंजूरी बंगले के व्यावसायिक इस्तेमाल या उसमें ढांचागत बदलाव करने के लिए नहीं थी।

सोसाइटी ने देवगन परिवार से निर्माण और व्यावसायिक इस्तेमाल से जुड़ी वैध मंजूरियां दिखाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। हालांकि, सोसाइटी के मुताबिक, तय समय में जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद उसने 8 सितंबर 2026 को BMC से शिकायत की।

सोसाइटी ने महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन अधिनियम, 1966 की धारा 43 और धारा 52 से 54 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इन प्रावधानों के तहत नियोजन संबंधी अनुमति और अनधिकृत विकास के मामलों में कार्रवाई की जा सकती है।

प्रोडक्शन हाउस, VFX कंपनी और थिएटर के मालिक हैं अजय देवगन

अजय देवगन इन दिनों फिल्म दृश्यम 3 से चर्चा में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है, जिसने 16 दिनों में भारत में 403 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिलहाल इससे आगे है।

अजय देवगन ने 1991 की फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था, तब से लेकर आज तक 35 सालों में उन्होंने कभी न ब्रेक लिया न बिना हिट दिए साल गुजारा। करियर की करीब 122 फिल्मों के अलावा अजय सिनेमा से जुड़ी फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के लिए भी चर्चा में रहते हैं।

अजय देवगन प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने वाले शुरुआती एक्टर्स में से एक हैं। अजय भारत के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने VFX स्टूडियो की शुरुआत की। अब अजय थिएटर चेन NY सिनेमा के भी मालिक हैं। 600 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ अजय फिलहाल 65 प्लस थिएटर्स के मालिक हैं और आने वाले सालों में वो इस बिजनेस को एक्सपैंड कर देशभर में 250 स्क्रीन्स के मालिक बनने वाले हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

    Hindi News Local Uttarakhand Akshay Kumar & Rashi Khanna Film Shooting In Rishikesh | Bollywood News ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के…

    पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Death Goa | Son Malhar Statement On Family Controversy पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई:कहा- आखिर समय में वो अकेले…

    You Missed

    Lowell, Indiana woman charged with 42 felonies for allegedly faking expungements, stealing money

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 0 views
    Lowell, Indiana woman charged with 42 felonies for allegedly faking expungements, stealing money

    ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 0 views
    ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

    Demi Moore, 63, shares incredible makeup-free moment and fans can’t believe their eyes

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 5 views
    Demi Moore, 63, shares incredible makeup-free moment and fans can’t believe their eyes

    दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 5 views
    दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया

    NPR corta el mensaje de Félix Contreras en el Tiny Desk de Los Tigres del Norte: “Nuestra comunidad está bajo ataque”