ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Akshay Kumar & Rashi Khanna Film Shooting In Rishikesh | Bollywood News

ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिटदेहरादून3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऋषिकेश के सिंगटॉली पुल पर फिल्म की शूटिंग करते अक्षय कुमार और राशि खन्ना। - Dainik Bhaskarऋषिकेश के सिंगटॉली पुल पर फिल्म की शूटिंग करते अक्षय कुमार और राशि खन्ना।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना योग नगरी ऋषिकेश के सिंगटॉली पुल पर फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। दोनों कलाकारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जुट रही है। फिल्म की यूनिट देहरादून और मसूरी में शूटिंग के बाद अब ऋषिक

.

ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। हाल ही में अक्षय कुमार और राशि खन्ना को सिंगटॉली पुल पर एक सीन फिल्माते देखा गया। बॉलीवुड सितारों को करीब से देखने के लिए लोग शूटिंग स्थल के आसपास पहुंच रहे हैं। प्रशंसकों में दोनों कलाकारों की एक झलक पाने को लेकर उत्साह है।

शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें-

ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार से मिलता एक फैन।ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार से मिलता एक फैन।ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग के दौरान रोमांटिक दृश्य फिल्माते अक्षय कुमार और राशि खन्ना।ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग के दौरान रोमांटिक दृश्य फिल्माते अक्षय कुमार और राशि खन्ना।ऋषिकेश में बाइक पर सवार होकर फिल्म की शूटिंग करते अक्षय कुमार।ऋषिकेश में बाइक पर सवार होकर फिल्म की शूटिंग करते अक्षय कुमार।

फिल्म में विद्या बालन भी आएंगी नजर

फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार और राशि खन्ना के साथ अभिनेत्री विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अक्षय कुमार मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें मसूरी में दो दिन तक शूटिंग करनी थी। लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आने से दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद काम रोकना पड़ा। बुधवार सुबह तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। दर्द में राहत मिलने के बाद अक्षय दोबारा मसूरी पहुंचे और शूटिंग शुरू की।

अक्षय कुमार ने मंगलवार को मसूरी आते समय फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं।अक्षय कुमार ने मंगलवार को मसूरी आते समय फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं।

उत्तराखंड की लोकेशन पर फिल्म निर्माताओं की नजर

उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती लंबे समय से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही है। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर शूटिंग होने से इन पर्यटन स्थलों को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में पर्यटन और फिल्म शूटिंग से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

अक्षय कुमार इससे पहले भी उत्तराखंड में शूटिंग कर चुके हैं। मई 2023 में वह फिल्म ‘शंकरा’ की शूटिंग के लिए रुड़की और आसपास के इलाकों में आए थे। फरवरी 2022 में उन्होंने मसूरी और देहरादून में फिल्म ‘कठपुतली’ की शूटिंग की थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान के माता-पिता की शादी के खिलाफ थे नाना:सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात, एक्टर ने बताई वजह

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Nana Salim Khan Controversy | Big Boss Statement सलमान के माता-पिता की शादी के खिलाफ थे नाना:सलीम खान से 5 साल तक नहीं की…

‘स्पिरिट’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी:दीपिका पर लगा था मूवी की कहानी लीक करने का आरोप, जानिए फिल्म किन-किन वजहों से चर्चा में रही

Hindi News Entertainment Bollywood Prabhas Spirit Movie Poster | Sandeep Reddy Vanga Film Release Date ‘स्पिरिट’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी:दीपिका पर लगा था मूवी की कहानी लीक करने…

You Missed

Drake Sued Over ‘Janice STFU’: Songwriter Claims Chorus Is ‘Literally Identical’ to His Demo

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 0 views
Drake Sued Over ‘Janice STFU’: Songwriter Claims Chorus Is ‘Literally Identical’ to His Demo

सलमान के माता-पिता की शादी के खिलाफ थे नाना:सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात, एक्टर ने बताई वजह

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 0 views
सलमान के माता-पिता की शादी के खिलाफ थे नाना:सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात, एक्टर ने बताई वजह

Illinois Lottery Publishes October 14 Drawing Results

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 1 views
Illinois Lottery Publishes October 14 Drawing Results

‘स्पिरिट’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी:दीपिका पर लगा था मूवी की कहानी लीक करने का आरोप, जानिए फिल्म किन-किन वजहों से चर्चा में रही

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 2 views
‘स्पिरिट’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी:दीपिका पर लगा था मूवी की कहानी लीक करने का आरोप, जानिए फिल्म किन-किन वजहों से चर्चा में रही

Packers announce roster moves | Oct. 17, 2026

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 4 views