सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट, 4 महीने से फरार था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Fraud Case | Wanted Accused Arrested For Government Colony Scam

सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट, 4 महीने से फरार थानूरुल अली | कानपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जाजमऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार शाम उसे जेल भेज दिया।

.

आरोपियों ने कॉलोनी दिलाने का भरोसा देकर पीड़ित से ऑनलाइन और नकद किस्तों में रुपये लिए थे। इसके बदले फर्जी दस्तावेज भी दिए गए, लेकिन कॉलोनी नहीं मिली।

पीड़ित की शिकायत पर 9 जून को धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है, जबकि दूसरे को अब गिरफ्तार किया गया है।

45 हजार में कॉलोनी दिलाने का दिया था भरोसा

जाजमऊ के मोतीनगर निवासी अमित गौतम ने पुलिस को बताया कि तिवारीपुर निवासी सत्यम तिवारी उनके कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। आरोप है कि सत्यम ने 45 हजार रुपये में सरकारी कॉलोनी दिलाने का भरोसा दिया।

इसके बाद सत्यम तिवारी और नौशाद अली ने मिलकर उनसे करीब 1.80 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने रुपये लेने के बाद फर्जी दस्तावेज दिए और कॉलोनी दिलाने के नाम पर टालमटोल करते रहे।

रुपये मांगने पर धमकी देने का आरोप

काफी समय तक कॉलोनी नहीं मिलने पर अमित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में सत्यम तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरा आरोपी नौशाद अली निवासी बाबूपुरवा फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार शाम जेल भेज दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौत

Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Rakhi Sawant Non Bailable Warrant | Jhansi Court Controversy नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के…

प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल

Hindi News Entertainment Bollywood Prakash Raj Statement: India Not Bangladesh Nepal | Tiranga March Protest प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं,…

You Missed

Salt Lake City’s massive downtown sports district gets its big reveal. Take a look.

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
Salt Lake City’s massive downtown sports district gets its big reveal. Take a look.

नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौत

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 2 views
नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौत

Brentford vs Liverpool: Premier League preview, team news, stats & head-to-head

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
Brentford vs Liverpool: Premier League preview, team news, stats & head-to-head

सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट, 4 महीने से फरार था

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट, 4 महीने से फरार था

Horror Comedy Film ‘Remain Calm’ Stars Pauly Shore, Nick Swardson, Doug Jones – Trailer and Release Date – Movie Vine

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views