नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Rakhi Sawant Non Bailable Warrant | Jhansi Court Controversy

नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौतझांसी38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झांसी कोर्ट ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। 16 साल पहले ‘राखी का इंसाफ’ शो में राखी सावंत ने झांसी के रहने वाले 24 साल के लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को नामर्द कहकर बेइज्जत किया था।

.

इससे सदमे में आकर लक्ष्मण की मौत हो गई थी। उनकी मां की शिकायत पर राखी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। समन पर राखी सावंत कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। इस मामले की अगली सुनवाई सीएडब्ल्यू (एफटीसी) कोर्ट में अब 1 दिसंबर को होगी।

करीब 10 महीने पहले मेरठ के एक इवेंट में राखी सावंत ने नीला ड्रम पहनकर वॉक किया था।करीब 10 महीने पहले मेरठ के एक इवेंट में राखी सावंत ने नीला ड्रम पहनकर वॉक किया था।

शादी के 7 महीने बाद पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया- प्रेमनगर के टोरिया मोहल्ले में रहने वाला लक्ष्मण अहिरवार ठेले पर सब्जी बेचता था। उसकी शादी 19 फरवरी, 2010 को राजगढ़ की रहने वाली अनीता से हुई थी। शादी के करीब 7 महीने बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद अनीता मायके में रहने लगी थी।

अनीता ने आरोप लगाया था कि उसके पति के एक रिश्तेदार की नीयत ठीक नहीं थी। उसने इसकी शिकायत लक्ष्मण से की, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अनीता ने यह भी आरोप लगाया था कि लक्ष्मण शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।

पत्नी के साथ टीवी शो में पहुंचा था लक्ष्मण

साल-2010 में टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ तक पति-पत्नी के झगड़े का मामला पहुंच गया ता। लक्ष्मण अपनी मां सावित्री, मामी पूजा और मामा बलबीर के साथ मुंबई गया था। परिवार दिल्ली तक ट्रेन से और फिर वहां से प्लेन से मुंबई पहुंचा था।

लक्ष्मण की मां सावित्री ने पुलिस को बताया था कि शो के दौरान राखी ने बेटे लक्ष्मण को काफी जलील किया था। उसे नामर्द कह दिया था। 23 अक्टूबर, 2010 को शो टीवी पर प्रसारित होने के बाद से उनका बेटा लोगों के सामने जाने से भी डरने लगा था। वह रात में सो नहीं पाता था और खाना भी छोड़ दिया था। मां के पूछने पर कहता था कि राखी सावंत ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी है। अब वह जीना नहीं चाहता।

घरवालों के मुताबिक, लक्ष्मण की हालत बिगड़ने पर उसे 9 नवंबर, 2010 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 10 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

अक्सर विवादों में रहती हैं राखी सावंत

कंगना को ‘गटर माउथ’ कहा था

करीब 3 महीने पहले राखी सावंत ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट को गटर माउथ कहा था। इसको लेकर उनकी कंगना से सोशल मीडिया पर काफी नोकझोंक हुई थी। तब राखी ने एक वीडियो में कहा था- जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है, इसलिए कुछ भी कह रहे हो। बिना सुरक्षा के आम लोगों के बीच जाएंगी, तो जनता का गुस्सा समझ आएगा। अब जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि मैंने किसी पूरी पीढ़ी को निशाना नहीं बनाया, बल्कि सड़क पर होने वाले ‘अश्लील और अनैतिक व्यवहार’ का विरोध किया था। मैं बच्चों को समय से पहले सेक्सुलाइज नहीं होने देना चाहती।

सांसद कंगना रनोट ने अपने बयान पर सफाई दी, तो राखी सावंत उन पर भड़क गई थीं।सांसद कंगना रनोट ने अपने बयान पर सफाई दी, तो राखी सावंत उन पर भड़क गई थीं।

दरअसल, विवाद की शुरुआत कंगना रनोट की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुई थी। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर में शामिल युवतियों पर सवाल उठाए थे। कंगना ने लिखा था कि कुछ महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की नकल तो करना चाहती हैं। लेकिन, उस स्वतंत्रता के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभातीं।

कहा था- मेरे किस ने मीका को सुरीला बनाया

करीब 9 महीने पहले राखी सावंत ने गायक मीका को लेकर टिप्पणी की थी। एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत ने कहा था- मीका के गले में पहले आवाज ही नहीं थी। जिस दिन उसने मुझे किस किया, उसकी आवाज सुरीली हो गई। मीका भाजी, बुरा मत मानना, सच तो आप जानते हो।

राखी सावंत ने कहा- पहले गाता था, सावण में लग गई आग, दिल मेरा हाय….मेरा किस करने के बाद हुड़ दबंग..दबंग..दबंग, मतलब राखी को किस करके मीका के सुर आ गए। राखी सावंत का यह वीडियो अब खूब वायरल हुआ था।

दरअसल, राखी सावंत को जबरन किस करने का मामला साल- 2006 का है। मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। जहां मीका आपा खोकर राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर बैठे थे। मीका की अचानक की गई इस हरकत से राखी समेत उस पार्टी में मौजूद हर शख्स हैरान था। इसके बाद पार्टी में तो राखी शांत रहीं लेकिन बाद में उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। राखी ने सिंगर के खिलाफ 11 जून 2006 को एफआईआर दर्ज करवा दी। मीका सिंह पर IPC की धारा 354 और 323 के तहत केस दर्ज हुआ था। करीब 17 साल बाद यह मामला आपसी रजामंदी से सुलझ गया था।

राखी सावंत के बारे में जानिए

———————–

यह खबर भी पढ़ें

पति को सांप से डसवाया, फांसी सुनते ही बेहोश हुई, जज ने फैसले में सती सावित्री, अर्धांगिनी का जिक्र किया

अमित कश्यप की हत्या ने समाज में वैवाहिक जीवन की नींव को हिला दिया। जिस पत्नी रविता के हाथों पति अमित को रक्षा की उम्मीद थी, उसी ने पति की सांसें छीन लीं। पूरी खबर पढ़ें

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मौलाना के घर नोटिस लेकर पहुंची ईडी लौटी:ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर वेतन-पेंशन लेने के आरोप में जांच, 53 लाख का प्लॉट कुर्क

Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Maulana Shamsul Huda Khan ED Notice | British Citizenship Controversy मौलाना के घर नोटिस लेकर पहुंची ईडी लौटी:ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर वेतन-पेंशन लेने…

सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट, 4 महीने से फरार था

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Fraud Case | Wanted Accused Arrested For Government Colony Scam सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी…

You Missed

Where to watch Aston Villa vs. Newcastle Premier League match today on free streams, TV

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 0 views
Where to watch Aston Villa vs. Newcastle Premier League match today on free streams, TV

मौलाना के घर नोटिस लेकर पहुंची ईडी लौटी:ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर वेतन-पेंशन लेने के आरोप में जांच, 53 लाख का प्लॉट कुर्क

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 0 views
मौलाना के घर नोटिस लेकर पहुंची ईडी लौटी:ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर वेतन-पेंशन लेने के आरोप में जांच, 53 लाख का प्लॉट कुर्क

Salt Lake City’s massive downtown sports district gets its big reveal. Take a look.

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
Salt Lake City’s massive downtown sports district gets its big reveal. Take a look.

नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौत

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
नामर्द कहने पर राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झांसी के लड़के को पत्नी के सामने बेइज्जत किया था; सदमे मौत हो गई मौत

Brentford vs Liverpool: Premier League preview, team news, stats & head-to-head

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
Brentford vs Liverpool: Premier League preview, team news, stats & head-to-head

सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट, 4 महीने से फरार था

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views
सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट, 4 महीने से फरार था