सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के 'गन जेस्चर' पर विवाद:स्टेज पर सिंगर का 'थापी' अंदाज दोहराया; माता-पिता के खिलाफ शिकायत

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Sidhu Moosewala Brother Hologram Concert Controversy | Legal Complaint

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के ‘गन जेस्चर’ पर विवाद:स्टेज पर सिंगर का ‘थापी’ अंदाज दोहराया; माता-पिता के खिलाफ शिकायतजालंधर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होलोग्राम कॉन्सर्ट के दौरान सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई माता-पिता के साथ। स्टेज पर गन जेस्चर किया। - Dainik Bhaskarहोलोग्राम कॉन्सर्ट के दौरान सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई माता-पिता के साथ। स्टेज पर गन जेस्चर किया।

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के एक वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया। जिसमें उन्होंने मूसेवाला के मशहूर थापी वाले अंदाज को स्टेज पर दोहराया और हाथ से पिस्टल चलाने जैसे इशारे किए।

.

पूरा मामला टोरंटो में हुए ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद बाल मानवाधिकार संगठन ‘लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल’ (LFHRI) ने संज्ञान लिया।

संगठन ने मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को बच्चे के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने बच्चे की सुरक्षा और काउंसलिंग की मांग की है। हालांकि अभी इस मामले पर मूसेवाला के माता-पिता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

अब विस्तार से पूरा मामला जानिए….

  • होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद: यह पूरा मामला 9 अक्टूबर 2026 को टोरंटो के स्कोशियाबैंक एरिना में हुए ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ होलोग्राम कॉन्सर्ट का है। कार्यक्रम के दौरान 2 साले के शुभदीप को उनके माता-पिता की मौजूदगी में स्टेज पर लाया गया था।
  • मूसेवाला की तरह ‘गन जेस्चर’ का इशारा किया: होलोग्राम कॉन्सर्ट में वहां शुभदीप ने अपने दिवंगत भाई सिद्धू मूसेवाला की तरह जांघ पर हाथ से ताली (थापी) मारी, फिर हाथ से पिस्टल का इशारा किया और ‘था-था-था’ की आवाजें निकालीं। जिसका वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो गया।
  • वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत: वीडियो के सामने आने के बाद LFHRI के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट नवकिरण सिंह ने 17 अक्टूबर को स्पीड पोस्ट के जरिए मानसा प्रशासन को शिकायत भेजी। संगठन का कहना है कि बाद में सामने आई अन्य वीडियो क्लिप्स में देखा गया कि आसपास मौजूद बड़े लोग बच्चे को हथियार जैसा इशारा करने के लिए उकसा रहे थे।
  • संगठन ने बच्चे की सुरक्षा का हवाला दिया: संगठन का तर्क है कि इतनी कम उम्र में बच्चे को हिंसा या बंदूकों से जुड़े इशारे करने के लिए प्रोत्साहित करना उसके मानसिक विकास के लिए बेहद नुकसानदेह है। विशेष रूप से तब, जब उसके बड़े भाई सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में गैंगवार से जुड़ी शूटिंग में हत्या कर दी गई थी। ऐसे माहौल से बच्चे की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
  • माता-पिता को काउंसलिंग कराने की मांग: LFHRI ने जूवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 36 के तहत मामले की जांच की मांग की है। संगठन ने मांग की है कि माता-पिता को तुरंत काउंसलिंग दी जाए और अंतरिम आदेश जारी कर बच्चे से सार्वजनिक या निजी कार्यक्रमों में बंदूक जैसे इशारे कराने पर रोक लगाई जाए। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी शिकायत परिवार या सिद्धू मूसेवाला की यादों के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल छोटे बच्चे की सुरक्षा के लिए है।

मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या

मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। पुलिस जांच के मुताबिक, यह हत्या आपसी गैंग रंजिश (अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला) के चलते की गई थी।

छोटे भाई के जन्म पर विवाद हुआ

  • सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह अकेला हो गया था। जीवन में नई उम्मीद के लिए मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने मेडिकल तकनीक का सहारा लिया।
  • मां चरण कौर ने IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक के जरिए गर्भधारण किया। 17 मार्च 2024 को चरण कौर ने 58 वर्ष की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम शुभदीप सिंह सिद्धू (छोटा सिद्धू) रखा गया।
  • बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मार्च 2024 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मूसेवाला की मां के आईवीएफ ट्रीटमेंट को लेकर रिपोर्ट मांग ली। असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) एक्ट, 2021′ के तहत भारत में महिलाओं के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल करने की ऊपरी उम्र सीमा 50 वर्ष तय की गई है।
  • मूसेवाला की मां की उम्र 58 वर्ष थी, इसलिए सरकार ने नियमों के उल्लंघन को लेकर कानूनी दस्तावेज और नोटिस भेजे। पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार उन्हें परेशान कर रही है और नवजात बच्चे के वैध होने के सबूत मांग रही है। हालांकि, बाद में यह मामला शांत हो गया।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

मूसेवाला ने पहले ही दे दिया था मौत का सिग्नल: लेटेस्ट दो गाने…’295 लगेगी’ 29 तारीख 5वां महीना और थार में जिंदगी की ‘LAST RIDE’

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से देश में हंगामा मचा हुआ है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला अपनी मौत की आशंका पहले ही जता चुके थे। इस समय उनके दो गाने द लास्ट राइड और 295 लगेगी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ये संयोग ही है कि इनके टाइटल में ही उनकी मौत का अलर्ट था। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

तेजस्विनी के लिए शामली की प्रीति बनी आत्मनिर्भर:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर घर पर ही शुरू किया काम, परिवार को मिला सहारा

Hindi News Local Uttar pradesh Shamli Shamli: Preeti Tarar Becomes Atmanirbhar Making Handloom Bags | NRLM तेजस्विनी के लिए शामली की प्रीति बनी आत्मनिर्भर:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर घर…

बदलते मौसम और प्रदूषण से बच्चों को खतरा:बाल रोग विशेषज्ञ की अपील – मौसम के अनुकूल कपड़े और खानपान में बरतें सावधानी

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Child Health Tips: Dr Dhruv Vashishth Advice On Weather And Pollution बदलते मौसम और प्रदूषण से बच्चों को खतरा:बाल रोग विशेषज्ञ की अपील –…

You Missed

AEW posts video teasing debut at WrestleDream pay-per-view – POST Wrestling | Podcasts, News, Reviews | WWE AEW NXT NJPW

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 0 views
AEW posts video teasing debut at WrestleDream pay-per-view – POST Wrestling | Podcasts, News, Reviews | WWE AEW NXT NJPW

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के 'गन जेस्चर' पर विवाद:स्टेज पर सिंगर का 'थापी' अंदाज दोहराया; माता-पिता के खिलाफ शिकायत

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 2 views
सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के 'गन जेस्चर' पर विवाद:स्टेज पर सिंगर का 'थापी' अंदाज दोहराया; माता-पिता के खिलाफ शिकायत

Salma Hayek’s Before-And-After Photos Go Viral As Doctor Points Out Her ‘Surgical Scars’ Despite Her Claim That She’s Had ‘No Plastic Surgery’

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 3 views
Salma Hayek’s Before-And-After Photos Go Viral As Doctor Points Out Her ‘Surgical Scars’ Despite Her Claim That She’s Had ‘No Plastic Surgery’

तेजस्विनी के लिए शामली की प्रीति बनी आत्मनिर्भर:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर घर पर ही शुरू किया काम, परिवार को मिला सहारा

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 3 views
तेजस्विनी के लिए शामली की प्रीति बनी आत्मनिर्भर:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर घर पर ही शुरू किया काम, परिवार को मिला सहारा

Match Preview | St. Louis CITY SC Travels to Face Minnesota United FC in Western Conference Clash at Allianz Field Saturday Afternoon | St. Louis SC

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 5 views

  • 4 views
बदलते मौसम और प्रदूषण से बच्चों को खतरा:बाल रोग विशेषज्ञ की अपील – मौसम के अनुकूल कपड़े और खानपान में बरतें सावधानी