राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Radhika Madan Jaipur Azorte Store Launch | Fashion Trends & Style Tips

राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंदजयपुर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस राधिका मदान ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैशन को लेकर अपनी पसंद, जयपुर से अपने जुड़ाव और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बातचीत की। राधिका ने कहा कि जयपुर में उन्हें हमेशा प्यार और अपनापन मिला है। यह शहर उनके लिए हमेशा लकी रहा है। यहां आकर उन्हें एक खास तरह का जुड़ाव महसूस होता है।

इस मौके पर राधिका ने ब्रांड के कलेक्शन को भी देखा और अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के कपड़े पहनना पसंद है। एक अभिनेत्री होने के नाते अलग-अलग तरह के लुक्स और आउटफिट्स पहनने का मौका मिलता है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी पसंद काफी सहज रहती है। आम दिनों में वह जींस और हुडी पहनना पसंद करती हैं।

इस मौके पर राधिका ने ब्रांड के कलेक्शन को भी देखा और अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की।इस मौके पर राधिका ने ब्रांड के कलेक्शन को भी देखा और अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की।

स्टोर लॉन्च के दौरान ब्रांड की ‘हियर फॉर द लुक्स’ सोच को भी सामने रखा गया। इसी थीम पर आयोजित फैशन शो में अझॉर्ट के नए कलेक्शन को रैंप पर पेश किया गया।

इंडियन और वेस्टर्न, दोनों फैशन में सहज

राधिका ने कहा कि वह फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां जमकर शॉपिंग की है। इसमें इंडियन और वेस्टर्न वियर के साथ बच्चों के कपड़े भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, फैशन में अलग-अलग तरह के विकल्प होना जरूरी है, ताकि व्यक्ति अपने मूड और मौके के हिसाब से कपड़े चुन सके। राधिका की पसंद में आरामदायक कपड़ों के साथ ऐसे आउटफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें खास मौकों पर पहना जा सके।

जयपुर के साथ अपने फिल्मी जुड़ाव का जिक्र करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी फिल्मों 'अंग्रेजी मीडियम' और 'पटाखा' की शूटिंग इस शहर में हुई है।जयपुर के साथ अपने फिल्मी जुड़ाव का जिक्र करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी फिल्मों ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘पटाखा’ की शूटिंग इस शहर में हुई है।

जयपुर के साथ अपने फिल्मी जुड़ाव का जिक्र करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी फिल्मों ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘पटाखा’ की शूटिंग इस शहर में हुई है। फिल्मों की शूटिंग के कारण जयपुर से उनका रिश्ता और खास हो गया है।

शहर की गलियों, बाजारों और यहां की खरीदारी में भी उनकी दिलचस्पी है। राधिका ने बताया कि उन्हें जयपुर में स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है। खास तौर पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, जैकेट और कढ़ाई वाली जैकेट उन्हें आकर्षित करती हैं। जयपुर के बाजारों में मिलने वाली पारंपरिक कारीगरी और अलग-अलग डिजाइन के कपड़े उनके लिए खास हैं। फैशन के बड़े ब्रांड्स के साथ स्थानीय बाजारों की खरीदारी में भी उनकी रुचि बनी रहती है।

‘सना’ और ‘रूमी की शराफत’ में आएंगी नजर

अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए राधिका ने फिल्म ‘सना’ का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह ‘रूमी की शराफत’ में भी काम कर चुकी हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ वह उन फिल्ममेकर्स से भी जुड़ी हैं, जिनका संबंध ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘शिद्दत’ जैसी फिल्मों से रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव: प्रतिभा शर्मा बनीं ‘पब्लिक की स्टार’, बाइक चोर पकड़ा, सीवरेज की समस्या हुई दूर

    प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार', बाइक चोर पकड़ा, सीवरेज की समस्या हुई दूर|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:27Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर की 212 ग्राम पंचायत में सरपंच के दावेदार: पहली बार देखिए चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के नाम, पढ़ें पूरी लिस्ट

    पहली बार देखिए चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के नाम, पढ़ें पूरी लिस्ट|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:29Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • किशनगढ़ में और भिवाड़ी में फ्लैट बनेंगे: प्रताप नगर में 146, जगतपुरा में पत्रकारों के लिए 174 फ्लैट बनेंगे

    प्रताप नगर में 146, जगतपुरा में पत्रकारों के लिए 174 फ्लैट बनेंगे|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskarजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गरबा में रंगों का घेरा, उमंगों का डेरा: शाम 6:30 बजे से एंट्री, फूड स्टॉल्स में चखो 15 राज्यों का जायका

    शाम 6:30 बजे से एंट्री, फूड स्टॉल्स में चखो 15 राज्यों का जायका|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskarजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए भजन, गीत और गजल

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Twamev Mata Program Bareilly | Priyanka Gwal Satvik Mishra Music Event बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए…

भक्तों की लगती थी भीड़, गंगा कटान से गिरा वायरल-आश्रम:माघ मेला में होता था विशाल भंडारा, दूर-दूर से आते हैं भक्त, 60 घंटे से शिष्य का नहीं मिला सुराग

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Magh Mela Ashram Collapse | Missing Disciple Rescue Update भक्तों की लगती थी भीड़, गंगा कटान से गिरा वायरल-आश्रम:माघ मेला में होता था…

You Missed

Jamie Lee Curtis to receive inaugural Rob and Michele Reiner Champion for Change Award

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
Jamie Lee Curtis to receive inaugural Rob and Michele Reiner Champion for Change Award

बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए भजन, गीत और गजल

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए भजन, गीत और गजल

Is CeeDee Lamb Playing Today? Update on Cowboys WR Injury

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
Is CeeDee Lamb Playing Today? Update on Cowboys WR Injury

भक्तों की लगती थी भीड़, गंगा कटान से गिरा वायरल-आश्रम:माघ मेला में होता था विशाल भंडारा, दूर-दूर से आते हैं भक्त, 60 घंटे से शिष्य का नहीं मिला सुराग

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
भक्तों की लगती थी भीड़, गंगा कटान से गिरा वायरल-आश्रम:माघ मेला में होता था विशाल भंडारा, दूर-दूर से आते हैं भक्त, 60 घंटे से शिष्य का नहीं मिला सुराग

Week 6 Wide Receiver Preview: Matthew Golden Should Dominate the Cowboys

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 6 views
Week 6 Wide Receiver Preview: Matthew Golden Should Dominate the Cowboys

राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 5 views
राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद