टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

  • Hindi News
  • National
  • Tiger Shroff Firing Juhu Mumbai | Eknath Shinde Visit Photos

LIVEटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामदमुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद एक्टर टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं। 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। टाइगर की कार पर रविवार शाम जुहू इलाके में 5 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपियों की भी तस्वीर सामने आ गई है। इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। एक ने काली कैप पहन रखी है। हालांकि, यह तस्वीर कहां और कब की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फायरिंग के बाद अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है। उमेश चव्हाण नाम का एक शख्स भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात टाइगर से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि एक्टर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है।

.

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- हर पहलू से जांच होगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर कहा, “यह बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे पूरी गंभीरता से लिया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर फिलहाल जांच की जा रही है। कुछ खास लोगों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”

“इसके अलावा, पर्दे के पीछे रहकर निर्देश देने वाले और छिपे हुए मास्टरमाइंड तक भी हम पहुंचेंगे। ये आरोपी महाराष्ट्र के बाहर, यहां तक कि देश के बाहर से भी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। मैं फिर दोहराना चाहता हूं कि ये कायर लोग हैं। ये छिपकर वार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया जाएगा।”

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रखी गई टाइगर की कार

टाइगर श्रॉफ की BMW कार को जांच के लिए जब्त कर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमले की 5 तस्वीरें देखिए

1. टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क पहुंची

रविवार शाम 7 बजे टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क पहुंचती है। कार में टाइगर फ्रंट सीट पर बैठे थे और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान वहां शूटर्स ने फायरिंग शुरू कर दी।

2. टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग

शूटर्स ने टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर 5 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

3. ड्राइवर को गोली लगी, वह गाड़ी से बाहर निकला

फायरिंग के दौरान टाइगर का ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद वह गाड़ी से बाहर निकल आया। ड्राइवर के घायल होने के बाद गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी टाइगर ने खुद संभाली।

4. फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आए टाइगर

ड्राइवर के गाड़ी से बाहर निकलने के बाद टाइगर श्रॉफ फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आ गए। उन्होंने खुद गाड़ी का स्टेयरिंग संभाला।

5. एक्टर खुद कार चलाकर अस्पताल गए

एक्टर घायल ड्राइवर को भी कार में लेकर खुद गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने ड्राइवर को भर्ती कराया और अपने हाथ की ड्रेसिंग भी करवाई।

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाइगर श्रॉफ पर जुहू से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर फायरिंग हुई03:37 AM19 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

एक्टर करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून के धब्बे देखे

हमले से पहले टाइगर श्रॉफ एक मैच का हिस्सा बने थे। इस दौरान अपारशक्ति खुराना, अभिमन्यु दसानाी, अभिषेक बजाज और करणवीर मेहरा भी साथ थे। कुछ देर बाद टाइगर कुछ फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाने के बाद मैदान से निकले।

करणवीर मेहरा की कार, टाइगर की कार से ठीक पीछे थी। करणवीर ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में घटना पर कहा, ‘मेरी कार पीछे थी। जब हम वहां पहुंचे, तो खून के धब्बे थे, तभी पता चला कि टाइगर को गोली लगी है। खुशी है वह सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर कुछ बच्चे बर्थडे पार्टी मना रहे थे, सब इधर-उधर भागने लगे। मेरी कार थोड़ा पीछे थी। लोग तस्वीरें ले रहे थे। हमने गोलियों की आवाज सुनी और लोगों को चिल्लाते सुना। हमें पहले लगा कि आतिशबाजी हो रही है। हमने ही पुलिस बुलाई, तब तक टाइगर ड्राइवर के साथ वहां से जा चुके थे।’

03:35 AM19 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर का बयान लिया गया

फायरिंग के समय टाइगर के साथ मौजूद ड्राइवर का बयान दर्ज किया गया है। हमले में उन्हें दाहिने हाथ में गोली लगी है। देर रात फिरदौस की मां उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस ने जांच के लिए 15 टीम बनाई हैं।

03:24 AM19 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। टाइगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस गैंग ने कहा है कि जो भी सलमान के साथ काम करेगा, उसे अंजाम भुगतना होगा। 14 अप्रैल 2024 को हमला हो चुका है।

03:05 AM19 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले रेकी का शक

पुलिस को शक है कि हमलावरों ने फायरिंग से पहले टाइगर श्रॉफ की रेकी की थी। एक्टर हर रविवार करीब दो घंटे फुटबॉल खेलने के लिए पुष्पा नरसी पार्क आते हैं। पुलिस को आशंका है कि हमलावरों को उनके इस रूटीन की जानकारी थी और वे पार्क के गेट के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे।

रविवार को जब टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार जुहू के पुष्पा नरसी पार्क के पास रुकी। उन्हें देखने के लिए वहां भीड़ जमा थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग की। घटना जुहू पुलिस स्टेशन से महज 350 मीटर दूर हुई।

02:33 AM19 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

फायरिंग के बाद बाइक अंधेरी स्टेशन पर छोड़कर भागे हमलावर

मुंबई पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में शामिल तीन आरोपी वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और उसके रजिस्ट्रेशन व चेसिस नंबर की जांच कर रही है।

आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

02:31 AM19 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम शिंदे ने टाइगर से मुलाकात की

शिंदे बोले- किसी भी गैंग की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाइगर का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। इसके बावजूद एक युवा अभिनेता पर इस तरह जानलेवा हमला हुआ। टाइगर और उनकी मां घटना से काफी घबराए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टाइगर और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिंदे ने कहा कि मुंबई पुलिस ऐसी घटनाओं और गैंगवार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करेगी।

दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • रिजिजू बोले- भारत न तो बांग्लादेश, न फ्रांस: इंडिया में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन सिर्फ चुनावों के जरिए

    इंडिया में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन सिर्फ चुनावों के जरिए|देश,National - Dainik Bhaskar1:11Play videoPlay videoदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित: लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली; वायरल ऑडियो में सलमान खान को खत्म करने की धमकी

    लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली; वायरल ऑडियो में सलमान खान को खत्म करने की धमकी|देश,National - Dainik Bhaskar2:28Play videoPlay videoदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर अपडेट्स: मणिपुर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक की मौत, कई घायल; कामजोंग में 28 मकान जलाए

    मणिपुर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक की मौत, कई घायल; कामजोंग में 28 मकान जलाए|देश,National - Dainik Bhaskarदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • CJP नेताओं की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकी: FIR दर्ज; सौरव दास और आशुतोष रांका 6 दिन पहले जंतर-मंतर से पकड़े गए थे

    FIR दर्ज; सौरव दास और आशुतोष रांका 6 दिन पहले जंतर-मंतर से पकड़े गए थे|देश,National - Dainik Bhaskar0:46Play videoPlay videoदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अम्बेडकरनगर में खेत पर गए दंपती के शव मिले:महिला के पैर में जंगली जानवर के हमले के निशान, खेत में सिंचाई करने गए थे

Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Couple Death | Wild Animal Attack Suspected In Farm अम्बेडकरनगर में खेत पर गए दंपती के शव मिले:महिला के पैर में जंगली जानवर…

लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का संगम, दर्शक देर रात तक डूबे रहे

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Ramlila | Shabari Milan And Lanka Dahan Performance Highlights लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का…

You Missed

David Harbour’s Face When Winona Ryder Said She ‘Wasn’t Attractive’ in the ’80s Says Everything About Beautiful Women’s Self-Esteem

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
David Harbour’s Face When Winona Ryder Said She ‘Wasn’t Attractive’ in the ’80s Says Everything About Beautiful Women’s Self-Esteem

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

Terremoto de magnitud 3.9 cerca de Unalaska (Aleutians West, Alaska)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Terremoto de magnitud 3.9 cerca de Unalaska (Aleutians West, Alaska)

अम्बेडकरनगर में खेत पर गए दंपती के शव मिले:महिला के पैर में जंगली जानवर के हमले के निशान, खेत में सिंचाई करने गए थे

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
अम्बेडकरनगर में खेत पर गए दंपती के शव मिले:महिला के पैर में जंगली जानवर के हमले के निशान, खेत में सिंचाई करने गए थे

‘I will not comment on his anatomy’: Ohio Republicans buzz about Trump’s analysis of a senator’s body | CNN Politics

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
‘I will not comment on his anatomy’: Ohio Republicans buzz about Trump’s analysis of a senator’s body | CNN Politics

लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का संगम, दर्शक देर रात तक डूबे रहे

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का संगम, दर्शक देर रात तक डूबे रहे