- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Sheetla Mata Mandir Varanasi | Women Organize Devi Jagran & Bhakti Utsav
पारंपरिक गीतों से की मां की आराधना:शीतला माता मंदिर में देवी जागरण, ‘माई के पचरा’ गाकर की मां की आराधनावाराणसी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वाराणसी में नरिया वार्ड नंबर 54 के साकेत नगर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में सोमवार रात शारदीय नवरात्रि की नवमी पर महिलाओं ने देवी जागरण का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और भजनों के माध्यम से मां की आराधना की। ‘माई के पचरा’ की प्
.
नरिया निवासी नीतू सिंह ने अपनी महिला साथियों के साथ हलसा माई के पचरा सहित देवी भक्ति से जुड़े पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए। ढोलक और अन्य वाद्ययंत्रों की संगत में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और सामूहिक रूप से माता का गुणगान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के जरिए देवी की महिमा का वर्णन किया। नवरात्रि की नवमी पर आयोजित जागरण में धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




