- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Dussehra Mela Cylinder Blast | Balloon Vendor Critical & Kids Injured
कानपुर में मेले में फटा सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल:रावण दहन से पहले हुआ तेज धमाका, गुब्बारा बेचने वाले की हालत नाजुककानपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नौबस्ता में मेले में सिलेंडर विस्फोट के बाद जमा भीड़
नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा में मंगलवार देर रात रावण दहन से पहले कार्बाइड सिलेंडर फटने से गुब्बारा विक्रेता समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस न
.
पहले देखिए हादसे से जुड़ी तीन तस्वीरें…
डिवाइडर में मिट्टी में धंसा सिलेंडर
धमाके के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते परिजन
घटनास्थल का निरीक्षण करते डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी
निर्माणाधीन डिवाइडर के अंदर सिलेंडर रखकर बेच रहा था गुब्बारे
जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता के धरीपुरवा पार्क में श्रीबजरंग रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार को कमेटी की ओर से रावण दहन का आयोजन था। मेला परिसर में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने के लिए आए थे। मेले परिसर के पास से गुजरी बसंत विहार से यशोदा नगर राजाराम चौक जाने वाली सीएम ग्रिड की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामू निर्माणाधीन डिवाइडर के अंदर कार्बाइड सिलेंडर रखकर गुब्बारे बेच रहा था। मंगलवार रात करीब 11:15 बजे मेले में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर की चपेट में आकर रामू उछलकर जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते डॉक्टर
वहीं आस–पास में मौजूद बबलू रघुवंशी, उसकी दो साल की बेटी रिद्धि, क्षमा दीक्षित, आकाश राजपूत और राजू भी सिलेंडर की चपेट में आने से घायल हो गए। धमाके के बाद मेला परिसर में भगदड़ मच गई। मेला कमेटी ने मामले की जानकारी नौबस्ता पुलिस को देकर आनन–फानन में घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर हालत में गुब्बारा विक्रेता हैलट रेफर
हादसे की सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल और विधायक महेश त्रिवेदी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली। हादसे में गुब्बारा विक्रेता रामू की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
डीसीपी साउथ ने बताया कि गुब्बारा विक्रेता डिवाइडर में सिलेंडर छिपाकर गुब्बारों में गैस भर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अत्यधिक गर्मी के कारण कार्बाइड सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। फॉरेंसिक और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। गुब्बारा विक्रेता की हालत गंभीर होने के कारण उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



