रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranbir Kapoor Apology | Ramayan Event Chennai Statement Controversy

रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में भगवान श्री राम की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। - Dainik Bhaskarरणबीर कपूर फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्री राम की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

रणबीर कपूर ने सच्चाई और अच्छाई के अंत वाले बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अनजाने में उनकी जुबान फिसल गई थी। यह बयान उन्होंने 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में दशहरा कार्यक्रम में दिया था। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

21 अक्टूबर को चेन्नई में अपनी फिल्म ‘रामायण’ के ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट और फुल-एल्बम लॉन्च पर रणबीर ने सफाई दी।

रणबीर ने गलती से ये बात कही थी

दरअसल, मंगलवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में रणबीर ने दशहरे का महत्व बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, “दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं, लेकिन दशहरा कार्यक्रम में दिए उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया।

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘और भाई भगवान राम का किरदार निभा रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब रामायण देखने में डर लग रहा है।’

वहीं, एक यूजर ने रणबीर कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए ‘डिप्रेशन’ वाला मीम शेयर किया।

इवेंट में मांगी माफी

चेन्नई में आयोजित ‘रामायण’ के कार्यक्रम में रणबीर ने कहा, “मैं कल दशहरा कार्यक्रम में हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं। उस समय मेरी जुबान फिसल गई थी।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी।”

एआर रहमान के साथ काम का किया जिक्र

रणबीर ने अपनी बात समझाने के लिए संगीतकार एआर रहमान के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ में किए काम का भी जिक्र किया।

उन्होंने फिल्म के एक गाने की पंक्ति का हवाला देते हुए कहा, “जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे।”

रणबीर ने कहा, “इसलिए मैं सच में माफी मांगता हूं।”

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से ₹5.44 करोड़ की कमाई

फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले 24 घंटे में फिल्म के 92 हजार टिकट बिके और बुकिंग से ₹5.44 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। मुंबई में कुछ रिक्लाइनर सीटों के टिकट की कीमत ₹2,770 तक पहुंच गई है।

फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे गाने की आलोचना हुई

फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे गाने ‘रावण तांडव’ की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। 1 मिनट 55 सेकंड के गाने में यश, रावण के किरदार में भगवान शिव की भक्ति करते दिख रहे थे।

यूजर्स का कहना है कि एआर रहमान का म्यूजिक और कुमार विश्वास के लिखे बोल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कुछ लोगों ने इसकी तुलना ‘आदिपुरुष’ के ‘शिव तांडव’ से की। वहीं, कई यूजर्स ने गाने में जोश और भक्ति की कमी बताई।

लोग 'रावण तांडव' की तुलना फिल्म 'आदिपुरुष' में अजय-अतुल के बनाए 'शिव तांडव' से कर रहे हैं।लोग ‘रावण तांडव’ की तुलना फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अजय-अतुल के बनाए ‘शिव तांडव’ से कर रहे हैं।

वहीं कुछ लोगों ने मेकर्स को सलाह दी कि अभी समय है और ‘रामायण’ के दूसरे भाग के लिए संगीतकार की जोड़ी अजय-अतुल को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।

रामायण के युद्ध वाले सीन्स पर सवाल उठे थे

गौरतलब है कि रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखा, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया था।

टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे थे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया था। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया था।

फिल्म रामायण के सीन को लेकर सवाल उठाने वाले एक यूजर का ट्वीट।फिल्म रामायण के सीन को लेकर सवाल उठाने वाले एक यूजर का ट्वीट।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा था, “रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?”

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, “समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।”

जब एक यूजर ने कहा था कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Jaswantnagar Etawah Road Accident: Woman Dies, Brother in law Injured In Jaswant Nagar जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की…

    मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ किया पूजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Khatri Yuva Shakti Sangh Shastra Pujan | Meerut Vijayadashami Event मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ…

    You Missed

    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 2 views
    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    Steve Kerr Gets Real About the Warriors

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 5 views
    Steve Kerr Gets Real About the Warriors

    मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ किया पूजन

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 6 views
    मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ किया पूजन