विवाहिता की मौत,पति और सास पर गला दबाने का आरोप:इटावा में शादी के 10 साल बाद गई जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Etawah Bakevar Dowry Death Case | Woman Murder Allegation Against In Laws

विवाहिता की मौत,पति और सास पर गला दबाने का आरोप:इटावा में शादी के 10 साल बाद गई जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायतउवैस चौधरी | इटावाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में 21 अक्टूबर को आरती (विवाहिता) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने उसके पति श्याम अवस्थी और सास माया देवी पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाया है।

.

भाई ने बकेवर थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल, मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। मामला बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिट्ठे गांव का है।

शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप

औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी हृदय नारायण तिवारी के मुताबिक, उनकी बहन आरती की शादी करीब 10 साल पहले सराय मिट्ठे गांव निवासी श्याम अवस्थी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास दहेज की मांग को लेकर आरती को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटने का आरोप

हृदय नारायण ने आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे श्याम अवस्थी और माया देवी ने आरती के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की और उसका गला दबा दिया। इस दौरान आरती के शरीर पर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत की जानकारी

मृतका के भाई के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने आरती की तबीयत खराब होने और उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर हृदय नारायण अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बहन की मौत होने की जानकारी मिली।

इसके बाद उन्होंने बकेवर थाना पुलिस को तहरीर देकर पति और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पति और सास पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी:अयोध्या में 11 ब्लॉक और शहर के चार मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे

Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Teacher Constituency Election | Voting Polling Booths Update शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी:अयोध्या में 11 ब्लॉक और शहर के…

डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च किया

Hindi News Local Uttar pradesh Balrampur Advocates Protest Against DM In Collectorate | March Held In Tehsil डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, तीनों तहसीलों…

You Missed

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी:अयोध्या में 11 ब्लॉक और शहर के चार मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 1 views
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी:अयोध्या में 11 ब्लॉक और शहर के चार मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे

Nasdaq futures down 1.8% as investors digest earnings from Meta and Tesla: Live updates

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 2 views
Nasdaq futures down 1.8% as investors digest earnings from Meta and Tesla: Live updates

विवाहिता की मौत,पति और सास पर गला दबाने का आरोप:इटावा में शादी के 10 साल बाद गई जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 3 views
विवाहिता की मौत,पति और सास पर गला दबाने का आरोप:इटावा में शादी के 10 साल बाद गई जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत

Hernández aseguró la victoria de Cartaginés en la ida de Semifinales | Concacaf

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 4 views
Hernández aseguró la victoria de Cartaginés en la ida de Semifinales | Concacaf

डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च किया

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 4 views
डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च किया

Barclays to slash 5,000 jobs in AI efficiency push

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 3 views
Barclays to slash 5,000 jobs in AI efficiency push