- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ayodhya
- Ayodhya Teacher Constituency Election | Voting Polling Booths Update
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी:अयोध्या में 11 ब्लॉक और शहर के चार मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगेअयोध्याकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल होने वाले मतदान के लिए अयोध्या में निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस चुनाव में 17 जिलों के शिक्षक मतदाता अपने मता
.
निर्वाचन अधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जनपद अयोध्या में 11 ब्लॉक और शहर के चार मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। शहर में नगर निगम कार्यालय, अयोध्या धाम नगर निगम जोन कार्यालय, मनोहर लाल इंटर कॉलेज और बापू बालिका इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया है।
इस चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रमुख मुकाबला भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के संजयन त्रिपाठी के बीच माना जा रहा है।
कुल 3,087 शिक्षक मतदाता हैं, जबकि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 40 हजार शिक्षक
अयोध्या जनपद में कुल 3,087 शिक्षक मतदाता हैं, जबकि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 40 हजार शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। गोरखपुर, फैजाबाद, महाराजगंज, आजमगढ़, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, देवरिया, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बस्ती, कुशीनगर और मऊ में मतदान कराया जाएगा।
28 अक्टूबर को गोरखपुर में मतगणना होगी
मतदान के बाद 28 अक्टूबर को गोरखपुर में मतगणना होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला सामने आएगा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



