जालौन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:मटर मिल के ऊपरी हॉल में मिली लाश, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jalaun
  • Jalaun Konch Mill Worker Found Dead | Suicide Case Investigation

जालौन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:मटर मिल के ऊपरी हॉल में मिली लाश, पुलिस ने जुटाए साक्ष्यअनुज कौशिक | जालौन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित श्री खाटू श्याम सोल टैक्स मटर मिल में गुरुवार शाम एक मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। राजाराम (40) का शव मिल के ऊपरी हॉल में सीढ़ियों की रेलिंग से गमछे के सहारे लटका था।

.

शव देखकर मिल में काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर रात करीब 9 बजे पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मिल के ऊपरी हॉल में सीढ़ियों की रेलिंग से गमछे के सहारे शव लटका था।मिल के ऊपरी हॉल में सीढ़ियों की रेलिंग से गमछे के सहारे शव लटका था।

चार साथियों के साथ मटर की छनाई करने आया था

मृतक की पहचान राजाराम (40) पुत्र छोटे लाल, निवासी कुइया खेड़ा, मुबारकपुर, जिला खीरी के रूप में हुई है। वह पल्लेदारी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह वह अपने चार अन्य साथियों के साथ कोंच के फैक्ट्री एरिया स्थित मटर मिल में मजदूरी करने पहुंचे थे। सभी को मिल में मटर की छनाई का काम करना था।

बताया गया कि दिनभर काम करने के बाद देर शाम राजाराम मिल के ऊपरी हॉल में पहुंचे। वहां सीढ़ियों की रेलिंग से गमछे के सहारे उनका शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने पर कोंच कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी जुटाई और साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल राजाराम की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

राजाराम की मौत से परिवार में मातम छा गया है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनके पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिवार के कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से पत्नी और बच्चों के सामने भविष्य और आजीविका को लेकर चिंता खड़ी हो गई है। घटना के बाद परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

Hindi News Local Rajasthan Udaipur Amalpata Mewari Crime Thriller Movie Release | Udaipur Trailer Launch राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की…

पीपीगंज में गरबा-डांडिया का संगम:2 दिवसीय आयोजन में फैशन शो, पारंपरिक परिधानों में झूमे स्थानीय लोग

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur PPGanj Navratri Garba Dandiya Celebration | Culture & Tradition Gorakhpur पीपीगंज में गरबा-डांडिया का संगम:2 दिवसीय आयोजन में फैशन शो, पारंपरिक परिधानों में झूमे…

You Missed

The Princess of Wales showcases her ring stack on a deeply personal engagement in East Anglia

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 0 views
The Princess of Wales showcases her ring stack on a deeply personal engagement in East Anglia

राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 0 views
राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 4 views
Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

जालौन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:मटर मिल के ऊपरी हॉल में मिली लाश, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 3 views
जालौन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:मटर मिल के ऊपरी हॉल में मिली लाश, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

Billions flow into Nasdaq-100 ETF QQQ despite c… | Pluang

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 2 views